Lucknow City

लखनऊ में अवैध प्लाटिंग पर एलडीए का बुलडोजर, 15 बीघे में फैली 4 कॉलोनियां ध्वस्त

चिनहट और बीकेटी में चलाया गया अभियान, बिना ले-आउट स्वीकृति चल रही प्लाटिंग पर सख्त कार्रवाई

लखनऊ, 8 अप्रैल 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ अभियान तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने चिनहट और बीकेटी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 बीघा क्षेत्रफल में फैली 4 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।

एलडीए के प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार के नेतृत्व में बीकेटी क्षेत्र के ग्राम बिकामऊ कला में अभियान चलाया गया। यहां आशीष कुमार सिंह व अन्य द्वारा बिना ले-आउट स्वीकृति के लगभग 5 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही 2 अवैध प्लाटिंग को चिन्हित कर बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में प्रवर्तन टीम और पुलिस बल मौजूद रहा।

LDA Demolition Drive 4 Illegal Colonies Demolished (1)

ये भी पढ़ें:

प्रवर्तन जोन-5 की जोनल अधिकारी वंदना पाण्डेय के नेतृत्व में चिनहट क्षेत्र के ग्राम गोईला में भी सख्त अभियान चलाया गया। यहां वीरेन्द्र यादव, महेन्द्र, प्रमोद सिंह आदि के द्वारा करीब 10 बीघा भूमि पर बिना अनुमति प्लाटिंग की जा रही थी। एलडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों अवैध प्लाटिंग को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया है। एलडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना स्वीकृत ले-आउट के किसी भी प्रकार की प्लाटिंग या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  नेहा सिंह राठौर फिर पहुंची कोतवाली... सुप्रीम कोर्ट ने दिया था ये आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button