Lucknow City

सड़क चौड़ीकरण के दौरान पुराने हनुमान मंदिर परिसर की दीवार गिरी…मासूम की मौत

अलीगंज में तोड़फोड़ के बीच हादसा, घर में सो रहे मासूम पर गिरा मलबा,परिजन ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

लखनऊ, 9 अप्रैल 2026:

राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पुराने हनुमान मंदिर की दीवार गिरने से सो रहे तीन महीने के एक मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद मां व घर के बुजुर्ग सदमे में हैं।

अलीगंज डंडिहया इलाके में पुराना हनुमान मंदिर स्थित है। यहां सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा था। इसी दौरान तोड़फोड़ के बीच मंदिर परिसर की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। पास ही घर में सो रहा बच्चा रूपलाल मलबे की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन आनन-फानन में बच्चे को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मां संध्या और पिता गजोधर का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पुलिस पहुंची और हालात संभाले। क्षेत्रीय पार्षद मान सिंह यादव भी मौके पर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:

बच्चे के बाबा मेवालाल ने बताया कि बच्चा घर में सो रहा था दो अन्य बच्चे बाहर खेल रहे थे तभी अचानक दीवार गिरने से यह हादसा हुआ। परिवार का कहना है कि अभी तक प्रशासन की तरफ से किसी तरह की मदद नहीं मिली है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  सेना के जवान की पिटाई पर भड़के ग्रामीण... टोल प्लॉजा पर धावा बोला, कर्मियों को पीटा, पथराव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button