Lucknow City

आंगन में खेल रही थी दो साल की मासूम…पानी भरे टब में घुट गईं सांसें, परिवार को नहीं लगी भनक

बाथरूम में रखे पानी भरे टब से गिलास भर रही थी बच्ची, अचानक मुंह के बल गिर गई, काफी देर तक आवाज न आने पर मां ने देखा, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत बताया

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 20 अप्रैल 2026:

नगराम क्षेत्र के गढ़ा गांव में एक दर्दनाक हादसे में दो साल की मासूम बच्ची की जान चली गई। घर के बाथरूम में रखे पानी से भरे टब में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

पेशे से मजदूर सोनू रावत के मुताबिक, परिवार के सभी लोग घर पर ही थे। उनकी पत्नी किचन में चाय बना रही थी, बाकी लोग बरामदे में बैठे थे। इसी दौरान उनकी छोटी बेटी तान्या खेलते-खेलते बाथरूम में पहुंच गई। वहां रखे पानी भरे टब से वह गिलास में पानी लेने लगी।

ये भी पढ़ें:

इसी बीच अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह मुंह के बल टब में गिर गई। घर वालों को काफी देर तक उसकी कोई आहट नहीं मिली। जब मां बाथरूम में पहुंची तो बच्ची को टब में पड़ा देख वह घबरा गई और चीखने लगी।

Advertisement

परिजन तुरंत बच्ची को लेकर नगराम सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनू रावत की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी आन्या तीन साल की है, जबकि छोटी तान्या की उम्र दो साल थी। इस हादसे के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। तान्या की मासूम हरकतों से गुलजार रहने वाला घर-आंगन चीखों व सिसकियों से गूंजता रहा। पूरा गांव भी मासूम की मौत से दुखी है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  UP में गिफ्ट डीड पर राहत : पारिवारिक दान पर अब सिर्फ 5,000 रुपये स्टाम्प शुल्क... अधिसूचना जारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link