Uttarakhand

उत्तराखंड : सत्र शुरू होते ही बच्चों तक पहुंचीं किताबें…25 साल में पहली बार टाइम पर वितरण

एक हफ्ते में 23.71 लाख फ्री किताबें बांटी गईं, बाकी भी तेजी से पहुंचाई जा रहीं,पहले महीनों लग जाते थे, इस बार शुरुआत से ही पढ़ाई पटरी पर रखने की कोशिश

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 10 अप्रैल 2026:

उत्तराखंड में इस बार नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ ही स्कूलों में किताबों का इंतजार खत्म हो गया। सत्र शुरू होने के एक हफ्ते के भीतर ही 23 लाख 71 हजार 789 मुफ्त पाठ्यपुस्तकें छात्र-छात्राओं तक पहुंचा दी गईं। पिछले करीब 25 साल में यह पहली बार हुआ है जब शुरुआत में ही बच्चों को किताबें मिल गईं।

हर साल किताबों के वितरण में देरी से पढ़ाई प्रभावित होती थी, लेकिन इस बार शिक्षा विभाग ने पहले से तैयारी कर पूरी व्यवस्था समय पर कर दी। विभाग के मुताबिक कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए कुल 78 लाख 18 हजार 145 किताबों की मांग आई थी। इनमें से ज्यादातर किताबें स्कूलों तक भेज दी गई हैं, बाकी का वितरण भी तेजी से जारी है। जिलों में लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी स्कूल में कमी न रह जाए।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-10 at 2.05.19 PM

जिलावार आंकड़ों में हरिद्वार में 4 लाख 46 हजार 311, देहरादून में 4 लाख 36 हजार 134, ऊधम सिंह नगर में 4 लाख 25 हजार 176, नैनीताल में 1 लाख 97 हजार 687 किताबें बांटी जा चुकी हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा में 1 लाख 37 हजार 334, चमोली में करीब 1 लाख 29 हजार, पिथौरागढ़ में 1 लाख 18 हजार 329, पौड़ी में 1 लाख 7 हजार 799 और टिहरी में 1 लाख 4 हजार 559 किताबों का वितरण हो चुका है।

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि इस बार लक्ष्य था कि सत्र की शुरुआत से ही बच्चों के पास किताबें पहुंच जाएं। इसी दिशा में काम करते हुए एक हफ्ते में 23 लाख से ज्यादा किताबें बांट दी गई हैं और आगे भी यह व्यवस्था समय पर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  इंग्लैंड में भारत-पाक के बीच होने वाला WCL मैच रद्द, धवन, भज्जी और पठान बोले - पाकिस्तान के साथ नहीं खेलेंगे मैच!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button