Government policies

बस इतने नंबर लाओ…यूपी सरकार खुद भेजेगी पैसे! जानिए क्या है ये स्कीम

10वीं या 12वीं की कड़ी परीक्षा में सफल हुए छात्र अब सिर्फ ज्ञान ही नहीं, बल्कि अपनी मेहनत की असली कीमत – ₹7500 – भी पा सकते हैं। यह योजना सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि हर उस छात्र के लिए उम्मीद की रोशनी है

जहाँ मेहनत और लगन की कीमत अक्सर अधूरी रहती है, वहीं अब उत्तर प्रदेश सरकार ने मेधावी छात्रों के सपनों को पंख देने का फैसला किया है। 10वीं या 12वीं की कड़ी परीक्षा में सफल हुए छात्र अब सिर्फ ज्ञान ही नहीं, बल्कि अपनी मेहनत की असली कीमत – ₹7500 – भी पा सकते हैं। यह योजना सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि हर उस छात्र के लिए उम्मीद की रोशनी है, जो कठिनाइयों के बीच अपने भविष्य की दिशा तय कर रहा है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि, ये योजना क्या है? इस योजना में कितना लाभ मिलेगा? इस योजना में कैसे आवेदन कर सकते हैं?….

क्या है ये योजना?

web02.jpg

श्रमिक परिवारों के बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने गणेश शंकर विद्यार्थी श्रमिक पुरस्कार राशि योजना’ की शुरूआत की थी। इसे श्रम विभाग चला रहा है। इसका मकसद है उन छात्रों की मदद करना है जो जरूरतमंद हैं। इस योजना में छात्रों को छात्रवृत्ति, किताबें, परीक्षा फीस में छूट और पढ़ाई के अन्य खर्चों के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। मदद की राशि छात्र के परिवार की आय के हिसाब से दी जाती है।

कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?

web05.jpg

आप इस योजना के लिए तभी अप्लाई कर सकते हैं जब:

 

  1. आप उत्तर प्रदेश में किसी दुकान, फैक्ट्री या उद्योग में काम करने वाले श्रमिक परिवार से हों।
  2. श्रमिक उ.प्र. में स्थित दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम, 1962 अथवा कारखाना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत पंजीकृत अधिष्ठान में कार्यरत हो
  3. आपके माता-पिता का मासिक वेतन (मूल वेतन+महंगाई भत्ता) रू 24000/- से ज्यादा नहीं हो।
  4. आप उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हों।
  5. आप 10वीं, 12वीं, स्नातक या पोस्टग्रेजुएट परीक्षा पास कर चुके हों।
  6. आप किसी मान्यता प्राप्त स्कूल या यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हों।
  7. आपकी परीक्षा में कम से कम 60% अंक हों।

इसका मतलब मेहनती और होशियार श्रमिक परिवारों के बच्चे, जिनकी पढ़ाई में दम है और जिनके परिवार की कमाई ज्यादा नहीं, उन्हें ये योजना सपनों को पंख देने के लिए बनाई गई है।

 

इस योजना में कैसे करें अप्लाई? (Application Process)

web04.jpg

Step 1️ – Visit:
सबसे पहले UP Labour Welfare Board की Official Website https://skpuplabour.in खोलें।

Step 2️ – Apply:
Home page पर जाएँ और श्रमिक आवेदन” (Labour Application) चुनें।

Step 3️ – Register:
अगर आप नए हैं, तो “New User Registration” पर क्लिक करें।
✔ फॉर्म सही-सही भरें और submit करें।
✔ आपका User ID & Password mobile पर आएगा।

Step 4️ – Login:
Website पर लॉगिन करें अपने credentials से।

Step 5️ – Choose & Fill:
✔ अपनी छात्रवृत्ति योजना (Scholarship Plan) चुनें।
✔ फॉर्म ध्यान से fill करें।
✔ अपनी recent photo upload करें।
✔ Finally, Submit करें।

Step 6️ – Print Copy:
Future reference के लिए फॉर्म की एक printed copy रखें।

Step 7️ – Verification:
✔ फॉर्म को अपने school/college और workplace में verification के लिए जमा करें।

📂 जरूरी दस्तावेज़ (Required Documents)

  1. Online भरें हुए form की verified copy
  2. पिता/माता या employee की bank passbook (IFSC code included)।
  3. अंकतालिका (Marksheet/Scorecard) – 10th / 12th / Graduation / Post Graduation (Final year)।

इस योजना में कितना मिलेगा लाभ? (Benefits)

web03.jpg

अगर आप High School / Intermediate / Graduation / Post Graduation (Arts, Science, Commerce, Agriculture) हैं तो आपको ये scholarship मिल सकती है:

60% से 74.99% marks → ₹5,000/- मिलेंगे
75% या उससे ज्यादा marks → ₹7,500/- मिलेंगे

अक्सर पाठकों द्वारा पूछा जाने वाला सवाल (FAQ)

  • गणेश शंकर विद्यार्थी श्रमिक पुरस्कार राशि योजना क्या है?

इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार पंजीकृत फैक्ट्रियों, दुकानों और संस्थानों में काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक मदद दे रही है।

महत्वपूर्ण अपडेट और आधिकारिक लिंक (Important Updates/deadlines and official links)

web06.jpg

https://skpuplabour.in

📞 संपर्क विवरण (Contact Details)

☎️ फोन: 0512-2219001
📧 ईमेल: lcup@uplabourdeptt.com

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button