Government policies

UP : राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता के 1516 पदों पर जल्द होगी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

प्रयागराज, 12 अगस्त 2025:

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता के 1516 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। अभ्यर्थी लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे, क्योंकि पिछली बार दिसंबर 2020 में इसका विज्ञापन जारी हुआ था।

भर्ती के संबंध में विस्तृत विज्ञापन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर आज जारी होगा। इसमें परीक्षा संबंधी सभी महत्वपूर्ण निर्देश उपलब्ध रहेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 सितंबर निर्धारित की गई है। आवेदन में सुधार एवं संशोधन व शुल्क संबंधी समाधान की अंतिम तिथि 19 सितंबर तय की गई है।

इस भर्ती के तहत पुरुष वर्ग के लिए 777 पद, महिला वर्ग के लिए 694 पद, स्पर्श दृष्टिबाधित राजकीय इंटर कॉलेज एवं समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय में प्रवक्ता के 43 पद तथा उत्तर प्रदेश जेल प्रशिक्षण विद्यालय (अध्यापक वर्ग) सेवा में प्राध्यापक के 2 पद शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:

यूपीपीएससी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्टेशन (ओटीआर) नंबर प्राप्त कर लें, क्योंकि केवल ओटीआर आधारित ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें  World Lion Day पर योगी की अपील, अखिलेश का पलटवार- इटावा लायन सफारी पर छिड़ी सियासी जंग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link