Uttarakhand

केदारनाथ धाम पहुंचे गौतम अडाणी…दर्शन-पूजन कर एरियल सर्वे से देखी रोपवे परियोजना

सोनप्रयाग-केदारनाथ कनेक्टिविटी को लेकर हलचल तेज, धाम में दर्शन के साथ पुनर्निर्माण कार्यों का भी लिया जायजा

योगेंद्र मलिक

केदारनाथ/देहरादून, 1 मई 2026:

विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम में शुक्रवार सुबह उद्योगपति गौतम अडाणी पहुंचे। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। उनके आगमन को देखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति ने पहले से व्यवस्थाएं दुरुस्त रखीं, जिससे आम श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई।

गौतम अडाणी सुबह दिल्ली से देहरादून पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे केदारनाथ धाम रवाना हुए। करीब आठ बजे धाम पहुंचने पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई थी। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों को भी करीब से देखा।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-01 at 2.35.23 PM

इस दौरे की सबसे अहम कड़ी सोनप्रयाग से केदारनाथ तक प्रस्तावित रोपवे परियोजना रही। दर्शन के बाद गौतम अडाणी ने इस परियोजना का एरियल सर्वे किया। माना जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट शुरू होने पर यात्रा का वक्त काफी घटेगा और कठिन पैदल रास्ते की निर्भरता कम होगी। बुजुर्ग और बीमार श्रद्धालुओं के लिए यह बड़ी राहत साबित हो सकती है।

बता दें कि साल 2023 में भी गौतम अडाणी केदारनाथ आए थे। उस समय उन्होंने धाम में चल रहे विकास कार्यों की तारीफ की थी और रोपवे परियोजना में सहयोग का भरोसा दिया था। इस बार के दौरे को उसी सिलसिले की अगली कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : सीएम ने की कृषि, उद्यान और सहकारिता विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link