Uttarakhand

उत्तराखंड के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक… बच्चों की पढ़ाई ऐसे होगी आसान

मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग की समीक्षा की, बुक बैंक बनाने पर दिया जोर, डिजिटल पुस्तकालयों से विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा, शौचालयों की सफाई का तैयार होगा मैकेनिज्म

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 6 मई 2026:

उत्तराखंड में सरकारी विद्यालयों की दशा को सुधारने की कवायद तेज कर दी गई है। मुख्य सचिव ने बुधवार को सरकारी विद्यालयों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने स्कूलों में बुक बैंक बनाने पर भी जोर दिया।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शिक्षा विभाग की समीक्षा की। उन्होंने सचिव शिक्षा को स्कूलों में बुक बैंक बनाने को कहा। कहा कि इन बुक बैंक्स में कक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत बुक्स को वापस रखा जा सकेगा और अगले सत्र में छात्रों को वितरित किया जा सकेगा। जो बुक्स खराब हो गईं या बच्चे किसी भी कारण से वापस नहीं कर पाए हैं, ऐसे में नई डिमांड के अनुरूप बुक्स छपवाई जाएं। इससे प्रत्येक वर्ष हजारों बुक्स छपवाने का करोड़ों रूपये का खर्च बचेगा।

ये भी पढ़ें:

मुख्य सचिव ने कहा कि क्लस्टर विद्यालयों में कक्षाओं व हॉस्टल के भवन निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। इसके लिए नाबार्ड से फंडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी विद्यालयों में बिजली पानी के साथ ही शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शौचालयों की साफ-सफाई का एक स्थायी समाधान निकाले जाने की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यालयों में शौचालयों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए मैकेनिज्म तैयार किए जाने के निर्देश दिए। इसके लिए अलग से फंडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव ने विद्यालयों में डिजिटल पुस्तकालयों की व्यवस्था भी किए जाने को कहा।

उन्होंने कहा कि डिजिटल पुस्तकालयों से विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पुस्तकों को पढ़ने और ज्ञान अर्जित करने का अवसर प्राप्त होगा। इस अवसर पर सचिव रविनाथ रमन, निदेशक माध्यममिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  'याचना नहीं अब रण होगा' ऑपरेशन सिंदूर और भारत का दमदार संदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button