Uttar Pradesh

ऑनलाइन कोचिंग में 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी, छात्रों से फर्जी UPI आईडी से पैसे लिए गए।

नोएडा,28 अक्टूबर 2024

नोएडा में एक ऑनलाइन कोचिंग प्लेटफॉर्म के पूर्व कर्मचारियों ने मिलकर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। जालसाजों ने फर्जी UPI आईडी बनाकर छात्रों से फीस वसूली, जिसके चलते परिजनों ने पैसे उनके खातों में ट्रांसफर कर दिए। इस मामले में सेक्टर 58 पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर 58 स्थित एसएनवीए एजुकेशन कंपनी के डायरेक्टर शशि भूषण सिंह ने बताया कि कंपनी ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करती है। कुछ समय पहले, आमेर हुसैन और शाह अली नाम के पूर्व कर्मचारियों ने कंपनी के छात्रों को गुमराह करके अपने निजी खातों में फीस ट्रांसफर करवाई।

इन दोनों ने एक फर्जी कंपनी बनाई और छात्रों को बताया कि वे एसएनवीए के साथ काम कर रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने पेपल पर खाते बनाकर छात्रों से फीस के पैसे डलवाए, जिससे कंपनी को वित्तीय नुकसान हुआ। एचआर की जांच में पता चला कि उन्होंने कई छात्रों को ठगा है और सभी रुपये यूएसडी के रूप में ट्रांसफर किए गए हैं।अधिक जानकारी के लिए देखें और ।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  खंडहर में बदल गईं जुर्म के बादशाह अतीक की सल्तनत, नामलेवा तक नहीं बचे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link