Uttarakhand

असम पहुंचे धामी… कामाख्या में दर्शन-पूजन कर हिमंत बिस्वा सरमा को दी बधाई

एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद हिमंत के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, कामाख्या देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, खुशहाल राज्य की कामना की

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 12 मई 2026:

असम में भाजपा की सरकार बनने पर मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। धामी ने हिमंत बिस्वा सरमा को सीएम बनने पर बधाई दी। इसके बाद उन्होंने कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन किए।

मुख्यमंत्री धामी ने गुवाहाटी में स्थित प्रसिद्ध श्री कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां कामाख्या से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य के साथ-साथ देवभूमि उत्तराखंड की निरंतर प्रगति, विकास और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-12 at 6.03.58 PM

सीएम धामी ने हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। हिमंता ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। धामी ने कहा कि असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक विजय व दूसरी बार हिमंता के सीएम बनने से असम सुशासन, विकास और जनकल्याण की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड:मुख्यमंत्री धामी ने आवास और भाजपा कार्यालय पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button