Uttarakhand

धामी ने सौंपा धनगढ़ी Bridge, कहा-पुल बनेगा कुमाऊं-गढ़वाल की नई लाइफलाइन

सालभर बिना रुकावट चलेगा National Highway 309 करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 220.90 मीटर लंबा है पुल, बरसात में रास्ता बंद होने की परेशानी खत्म होगी, Tourism, Trade, Corbett National Park आने-जाने वालों को मिलेगा बड़ा फायदा

रामनगर, 6 जुलाई 2026:

कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाले अहम मार्ग पर अब सालभर आवाजाही आसान रहेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग 309 पर धनगढ़ी नाले के ऊपर बने 220.90 मीटर लंबे धनगढ़ी Bridge का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण कर इसे लोगों को समर्पित किया। करीब 29.65 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह पुल बरसात के दिनों में रास्ता बंद होने की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान माना जा रहा है।

काशीपुर-रामनगर-मार्चुला-बुवाखाल मार्ग पर बना यह पुल जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के प्रमुख प्रवेश मार्ग पर स्थित है। इसी रास्ते से नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत और पौड़ी गढ़वाल जाने वाले लाखों लोग सफर करते हैं। पुल बनने से स्थानीय लोगों, पर्यटकों, व्यापारियों के साथ इमरजेंसी सेवाओं को भी बड़ी राहत मिलेगी।
cm-pushkar-singh-dhami-inaugurates-dhangarhi-bridge-nh-309-ramnagar (2)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धनगढ़ी Bridge सिर्फ एक पुल नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही परेशानी का स्थायी समाधान है। बरसात में धनगढ़ी नाले का जलस्तर बढ़ने से यह मार्ग कई बार बंद हो जाता था, जिससे लोगों को भारी दिक्कत उठानी पड़ती थी। अब आवाजाही सुरक्षित और आसान होगी, जिससे Tourism, Trade, स्थानीय कारोबार और क्षेत्र की तरक्की को नई रफ्तार मिलेगी।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के हर इलाके तक विकास पहुंचाने पर काम कर रही है। सड़क, पुल, रेल, रोपवे, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और सीमांत क्षेत्रों में कई बड़े प्रोजेक्ट तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। सरकार की कोशिश है कि जिन योजनाओं का शिलान्यास हो, उनका काम तय समय में पूरा कर लोगों को जल्द फायदा मिले।

मुख्यमंत्री ने बताया कि धनगढ़ी Bridge के पास करीब 18.43 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा 175.60 मीटर लंबा पनौद पुल भी लगभग तैयार है। इस पुल पर फिलहाल यातायात शुरू हो चुका है। डामरीकरण का अंतिम काम पूरा होने के बाद इसे भी जनता को समर्पित किया जाएगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि नए पुल से बरसात में रास्ता बंद होने की समस्या खत्म होगी और सड़क हादसों का खतरा भी कम होगा। इसका सीधा फायदा व्यापार, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं और जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को मिलेगा।
cm-pushkar-singh-dhami-inaugurates-dhangarhi-bridge-nh-309-ramnagar (3)

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गर्जिया देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने धनगढ़ी Bridge का पैदल निरीक्षण किया और कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा के पास वन्यजीवों का भी अवलोकन किया।

इस मौके पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, महेश जीना, प्रमोद नैनवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, शंकर कोरंगा, संजय डॉर्बी, जेड ए वारसी, गणेश रावत, रंजन बरगली, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता मनोहर सिंह धर्मशक्तू समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड: निजी बसों की सवारियों को भी मिलेगी दुर्घटना राहत राशि

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button