Uttarakhand

खेल विश्वविद्यालय के निर्माण का रास्ता साफ…. मंत्रालय के इस फैसले से मिली सफलता

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने परियोजना के लिए 12.317 हेक्टेयर वन भूमि डायवर्जन को अंतिम स्वीकृति प्रदान की, खेल मंत्री रेखा आर्या ने जताई खुशी

राजकिशोर तिवारी

हल्द्वानी, 12 मई 2026:

उत्तराखंड के पहले प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के निर्माण मार्ग में महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की गई है। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने परियोजना के लिए 12.317 हेक्टेयर वन भूमि डायवर्जन को अंतिम स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही निर्माण कार्य को अब गति मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

आदेश के अनुसार नैनीताल जनपद के हल्द्वानी वन प्रभाग अंतर्गत गोलापार क्षेत्र में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण को औपचारिक मंजूरी दी गई है। यह निर्णय राज्य के खेल ढांचे के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस उपलब्धि को उत्तराखंड के खेल भविष्य के लिए ऐतिहासिक बताया। खेल मंत्री ने कहा कि यह विश्वविद्यालय केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं होगा, बल्कि यह खेल विज्ञान, आधुनिक प्रशिक्षण तकनीक, शोध एवं उच्च स्तरीय कोचिंग का प्रमुख केंद्र बनेगा।

इससे प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में विकसित करना है और यह विश्वविद्यालय इस संकल्प को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगा।

READ MORE

ये भी पढ़ें  उत्तरप्रदेश : मेरठ में लोगों को पैसे का लालच देकर धर्मांतरण करने के आरोप में पादरी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link