Lucknow City

विक्रमादित्य मार्ग पर उमड़ा जनसैलाब : प्रतीक यादव को अंतिम विदाई देने पहुंचे सत्ता-विपक्ष के बड़े चेहरे

लखनऊ में मुलायम परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, अपर्णा यादव के आवास पर बढ़ी सुरक्षा, डिंपल यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस विधायक समेत हर दल के बड़े नेता अंतिम दर्शन को पहुंचे

लखनऊ, 13 मई 2026:

सपा संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की आकस्मिक मौत ने पूरे यादव परिवार और समर्थकों को गहरे सदमे में डाल दिया है। बुधवार को लखनऊ का विक्रमादित्य मार्ग शोक, संवेदना और राजनीतिक हलचल का केंद्र बना रहा। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब दो बजे प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा गया।

WhatsApp Image 2026-05-13 at 4.26.25 PM

इसके बाद उसे उनके विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास लाया गया। शव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए समर्थकों और नेताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भाजपा नेता एवं प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव दोपहर करीब दो बजे लखनऊ और फिर एयरपोर्ट से सीधे आवास पहुंचीं। उनके घर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी श्रद्धांजलि देने पहुंचने की सूचना के बाद इलाके में हलचल और बढ़ गई। विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर सांसद डिंपल यादव, शिवपाल सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव समेत यादव परिवार के कई सदस्य पहुंचे। धर्मेंद्र यादव ने बताया कि सुबह करीब 6:45 बजे सूचना मिली। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहले से थी लेकिन इतनी बड़ी अनहोनी की आशंका नहीं थी।

WhatsApp Image 2026-05-13 at 4.28.10 PM

श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, कांग्रेस नेता पीएल पुनिया, भाजपा सांसद साक्षी महाराज, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक अब्बास अंसारी सहित कई नेता शामिल रहे।

WhatsApp Image 2026-05-13 at 4.28.11 PM

इससे पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और छोटे भाई के पार्थिव शरीर को देखकर भावुक हो गए। उन्होंने प्रतीक के ड्राइवर से बातचीत की और बाहर आकर कहा कि यह बेहद दुखद है कि वे आज हमारे बीच नहीं हैं।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर किया किनारे, बोलीं- परिपक्व होने की जरूरत, अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link