Lucknow City

योगी पहुंचे अपर्णा के घर, फफक पड़ीं भाजपा नेत्री, प्रतीक यादव को दी श्रद्धांजलि, अंतिम संस्कार कल

लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग पर उमड़ा जनसैलाब, अखिलेश-डिंपल से लेकर भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि

लखनऊ, 13 मई 2026:

सपा संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की आकस्मिक मौत ने राजनीतिक गलियारों से लेकर समर्थकों तक को गहरे सदमे में डाल दिया है। बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। समाजवादी पार्टी कार्यालय से कुछ दूरी पर स्थित आवास के बाहर सुबह से ही समर्थकों, कार्यकर्ताओं और नेताओं का तांता लगा रहा।

इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के आवास पहुंचे और दिवंगत प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे। सीएम योगी के पहुंचने से पहले लखनऊ पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। लखनऊ के पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर खुद मौके पर पहुंचे और भारी पुलिस बल तैनात कर सड़क को खाली कराया गया।

WhatsApp Image 2026-05-13 at 6.37.27 PM

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री के आवास पहुंचते ही भावुक माहौल बन गया। हाथ जोड़कर खड़ीं अपर्णा यादव सीएम योगी को देखते ही फफक पड़ीं। मुख्यमंत्री ने उन्हें ढांढस बंधाया और परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान अपर्णा यादव ने अपनी दोनों बेटियों की भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कराई। सीएम करीब 10 मिनट तक आवास पर रुके। वे गाड़ी से उतरकर पैदल ही घर के भीतर पहुंचे और परिवार से मुलाकात की।

इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, शिवपाल सिंह यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, सांसद साक्षी महाराज, कांग्रेस नेता पीएल पुनिया, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

WhatsApp Image 2026-05-13 at 6.37.47 PM

बताया गया है कि प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर 12:30 बजे लखनऊ कैंट स्थित पिपराघाट पर किया जाएगा। इसी घाट पर उनकी मां साधना गुप्ता का भी अंतिम संस्कार हुआ था।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  संभल में बदल रही तस्वीर : तीर्थनगरी में सुरक्षा, पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर का नया दौर... थमी पलायन की प्रवृत्ति

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link