Lucknow City

CM योगी ने प्रभारी मंत्रियों-डीएम को मैदान में उतारा… आंधी-बारिश पर सरकार का एक्शन मोड

यूपी के 19 जिलों में जनहानि और फसल नुकसान, प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत देने के निर्देश, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करने पर जोर

लखनऊ, 14 मई 2026:

यूपी में आंधी, आकाशीय बिजली और अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों के लिए मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सीएम ने गुरुवार को सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों को प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लेने और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने के निर्देश दिए। सीएम ने साफ कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार पूरी मजबूती के साथ जनता के साथ खड़ी है। राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रशासन सक्रिय हो गया है। डीएम ने प्रभावित परिवारों को राहत राशि उपलब्ध करानी शुरू कर दी है। शासन स्तर से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है जिससे जरूरतमंदों तक सहायता समय से पहुंच सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनहानि, पशुहानि और फसल नुकसान से प्रभावित परिवारों को बिना देरी हर संभव मदद दी जाए।

सीएम योगी ने राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी गंभीरता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने पर विशेष जोर दिया जिससे आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राहत कार्यों में ढिलाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश के बाराबंकी, बहराइच, कानपुर देहात, बस्ती, संभल, हरदोई और उन्नाव समेत 19 जिलों से जनहानि, पशुहानि और फसल नुकसान की जानकारी सामने आई है। खराब मौसम के चलते कई मकानों के क्षतिग्रस्त होने की भी सूचना है। सरकार ने सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रखते हुए राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  सॉरी मम्मी-पापा, अब मैं इस दुनिया में जीने के लायक नहीं... लिखकर 20 वर्षीय हिमांशु ने दे दी जान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button