National

NEET-UG की नई तारीख… अब 21 जून को होगी परीक्षा, दोबारा आवेदन व फीस की जरूरत नहीं

पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द की गई परीक्षा को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नया कार्यक्रम जारी किया, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इस बार सख्त सुरक्षा इंतजाम का भरोसा दिया

नई दिल्ली, 15 मई 2026:

देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (National Testing Agency) ने नीट-यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा 21 जून रविवार को आयोजित की जाएगी। इससे पहले 3 मई को हुई परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दी गई थी।

एनटीए ने साफ किया है कि सभी अभ्यर्थियों के लिए पहले से भरे गए आवेदन मान्य रहेंगे। किसी छात्र को दोबारा आवेदन करने या अतिरिक्त फीस जमा करने की जरूरत नहीं होगी। एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट⁠ और अधिकृत सूचना माध्यमों पर ही भरोसा करें।

WhatsApp Image 2026-05-15 at 11.44.29 AM

नीट-यूजी देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है। इसके जरिए एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाता है। परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों में काफी नाराजगी थी और पारदर्शी तरीके से दोबारा परीक्षा कराने की मांग उठ रही थी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को इस मुद्दे पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी। बैठक में शिक्षा मंत्रालय और एनटीए के वरिष्ठ अधिकारियों ने दोबारा परीक्षा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।

एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि मेहनत करने वाले छात्रों के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक से जुड़ी किसी भी जानकारी को अभ्यर्थी ईमेल के जरिए साझा कर सकते हैं और उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  अफसरों पर भड़के डाक सेवक... अनावश्यक बैठक व अपमानित करने का लगाया आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button