Ayodhya

फिल्मी सितारों को भा रही रामनगरी…महानायक के बाद रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी जमीन

राम मंदिर से सात किमी दूर लगभग ढाई करोड़ कीमत का लिया भूखण्ड, एग्रीमेंट साइन, रजिस्ट्री बाकी, आस्था के साथ निवेश का भी केंद्र बनी अयोध्या

अनिल निषाद

अयोध्या, 15 मई, 2026:

अयोध्या अब आस्था के केंद्र के साथ देश के बड़े निवेशकों और फिल्मी सितारों के लिए भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनती जा रही है। राम मंदिर निर्माण के बाद शहर में तेजी से हो रहे विकास और बढ़ते रियल एस्टेट कारोबार के बीच अब बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने भी अयोध्या में जमीन खरीदकर निवेश किया है। इससे पहले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी रामनगरी अयोध्या में निवेश कर चुके हैं।

रणबीर कपूर ने अयोध्या के तिहुरा माझा क्षेत्र में द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा समूह की एक प्रीमियम परियोजना में 198.26 वर्ग मीटर जमीन खरीदी है। इसके लिए रणबीर कपूर ने 2 करोड़ 42 लाख 15 हजार 786 रुपये का भुगतान किया है। फिलहाल इस जमीन का एग्रीमेंट कराया गया है जबकि आगे इसकी विधिवत रजिस्ट्री और बैनामा कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-15 at 5.19.37 PM

यह भूखंड राम मंदिर से करीब 7 किलोमीटर दूरी पर दशरथ पथ क्षेत्र में स्थित है जहां तेजी से आधुनिक टाउनशिप और उच्च स्तरीय परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं। राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में पर्यटन के साथ ही होटल व्यवसाय, लग्जरी टाउनशिप, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, आधुनिक रेलवे स्टेशन, चौड़ी सड़कें और अन्य सुविधाओं की वजह से अयोध्या का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। यही वजह है कि यहां जमीनों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है और रियल एस्टेट क्षेत्र में अभूतपूर्व उछाल देखने को मिल रहा है। इसी वजह से अब देश के बड़े कारोबारी समूहों के साथ ही फिल्म जगत की हस्तियां भी अयोध्या में निवेश को सुरक्षित और लाभकारी मान रही हैं।

उपायुक्त स्टाम्प योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि अमिताभ बच्चन के बाद अब रणबीर कपूर द्वारा निवेश किया जाना इस बात का संकेत है कि अयोध्या तेजी से राष्ट्रीय स्तर के निवेश केंद्र के रूप में उभर रही है। रणबीर कपूर ने अयोध्या में जो जमीन खरीदी है उसका एग्रीमेंट द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा समूह द्वारा कराया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में और भी बड़े नाम अयोध्या में निवेश कर सकते हैं।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  राम मंदिर दान विवाद : किरकिरी के बाद बनी SIT, अखिलेश का तंज, कहा...सच दूर नहीं, हम मदद कर दें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button