Uttarakhand

बदरीनाथ-केदारनाथ में बुजुर्ग व दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था… बनाए ये चार स्लॉट

बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में बुजुर्ग व दिव्यांग श्रद्धालुओं को दर्शन में दी जाएगी प्राथमिकता, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के निर्देश पर मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने जारी किए आदेश

राजकिशोर तिवारी

बदरीनाथ धाम, 15 मई 2026:

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने वृद्ध व दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्राथमिक दर्शन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के निर्देश पर मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि दोनों धामों में आने वाले वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग श्रद्धालुओं को सम्मानजनक, सुरक्षित व सुगम दर्शन उपलब्ध कराना समिति की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से मंदिरों में विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग श्रद्धालुओं को लंबी कतारों में खड़ा न होना पड़े।

ये भी पढ़ें:

मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि निर्धारित एसओपी के अनुसार, दोनों धामों में 50-50 श्रद्धालुओं के लिए 15-15 मिनट के चार स्लॉट बनाए गए हैं। इस व्यवस्था के तहत प्रतिदिन एक घंटे की अवधि में केवल वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्शन कराए जाएंगे।

निर्धारित समय स्लॉट सुबह 8 से 8:15 बजे, 10 से 10:15 बजे और अपराह्न 3 से 3:15 बजे व 4:45 से 5 बजे तक रहेंगे। इस दौरान सामान्य श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग श्रद्धालु ही दर्शन कर सकेंगे।

एसओपी के अनुसार, 70 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं और दिव्यांग श्रद्धालुओं को आधार कार्ड व पंजीकरण एवं दिव्यांगता प्रमाणपत्र के आधार पर दर्शन सुविधा दी जाएगी। सत्यापन की प्रक्रिया मंदिर समिति काउंटर पर की जाएगी। दर्शन व्यवस्था में मंदिर समिति के कार्मिक श्रद्धालुओं की सहायता करेंगे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला देहरादून... वाइन शॉप के बाहर फायरिंग, दो लोग घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button