Uttarakhand

उत्तराखंड : राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बदरीनाथ धाम में किए दर्शन, व्यवस्थाओं को सराहा

देहरादून/चमोली, 5 मई 2025:

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) सोमवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे और भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर विशेष पूजा में भाग लिया। उन्होंने देश और राज्य की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की और इस तीर्थ यात्रा को एक “दिव्य अनुभव” बताया।

राज्यपाल ने कहा कि यहां का वातावरण अत्यंत आध्यात्मिक और प्रसन्नता से भरा हुआ है, जिससे वे अभिभूत हैं। उन्होंने दोबारा आने की इच्छा जताई और जिला प्रशासन से आग्रह किया कि व्यवस्थाएं इसी प्रकार व्यवस्थित बनी रहें।

ये भी पढ़ें:

धाम विकास कार्यों का लिया जायज़ा

राज्यपाल ने डीएम संदीप तिवारी से बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सिविक एनीमिटी सेंटर, सिविक कम्युनिटी बिल्डिंग और अराइवल प्लाजा की प्रगति पर संतोष जताया। उन्होंने निर्देश दिए कि शेष नेत्र और बद्रीश झील की सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो। आस्था पथ पर लाइटिंग जैसी व्यवस्थाओं को भी व्यवस्थित बनाए रखने को कहा।

राज्यपाल ने निर्देश दिए कि बदरीनाथ के हॉस्पिटल बिल्डिंग का निर्माण कार्य अगस्त तक पूर्ण कर लिया जाए और इसे मुख्य चिकित्सा अधिकारी को हस्तांतरित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

प्रशासनिक समन्वय की सराहना

राज्यपाल ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और मंदिर समिति के बीच बेहतर समन्वय की प्रशंसा की। उन्होंने मंदिर समिति के सदस्य, पंडा-पुजारियों, पुलिस बल और अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर विशिष्ट, बीकेटीसी के मुख्य कार्यधिकारी विजय थपलियाल, नगर पंचायत बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  लोकसभा अध्यक्ष के दौरे में प्रोटोकॉल उल्लंघन : देहरादून डीएम से जवाब तलब, शासन सख्त

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link