Uttarakhand

चारधाम यात्रा में सुरक्षा कवच! श्रद्धालुओं के लिए 10 करोड़ का बीमा… हादसे पर मिलेगा इतना मुआवजा

मंत्री सतपाल महाराज ने सीएम धामी को सौंपा चेक, भगदड़, आपदा और आतंकी घटना तक को बीमा में किया गया शामिल

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 16 मई 2026:

चारधाम यात्रा पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने इस बार भी बड़ा सुरक्षा कवच तैयार किया है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के माध्यम से चारधाम यात्रियों के लिए 10 करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा कराया है। इस योजना के तहत सेवाकर सहित 3 लाख 67 हजार रुपये का चेक उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी को सौंपा।

बताया गया कि बीमा योजना के तहत बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री चारों धाम के लिए अलग-अलग 2.50 करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा निर्धारित किया गया है। यात्रा के दौरान मंदिर परिसर में भगदड़, प्राकृतिक आपदा, ईश्वरीय संकट या आतंकवाद जैसी अप्रत्याशित घटनाओं में प्रभावित श्रद्धालुओं को एक लाख रुपये तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

इस अवसर पर श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति लगातार चारधाम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा करने से पहले श्रद्धालु चिकित्सकीय जांच अवश्य कराएं और जरूरी दवाएं साथ रखें।

उन्होंने यात्रियों से पहचान पत्र, यात्रा पंजीकरण और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील भी की। प्रशासन का मानना है कि बढ़ती भीड़ के बीच यह बीमा व्यवस्था श्रद्धालुओं को अतिरिक्त सुरक्षा और भरोसा प्रदान करेगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  भूकम्प से पहले अलर्ट की तैयारी तेज, पूरे उत्तराखंड में सेंसर-सायरन नेटवर्क होगा मजबूत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link