Raebareli City

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर फिल्मी अंदाज में पति को मौत के घाट उतारा… ऐसे हुआ खुलासा

डलमऊ थाना इलाके के तिवारी का पुरवा गांव की घटना, पुलिस ने किया घटना का खुलासा, महिला व उसका प्रेमी गिरफ्तार, आरोपियों से की गई पूछताछ

विजय पटेल

रायबरेली, 16 मई 2026:

यूपी के रायबरेली में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या के लिए फिल्मी अंदाज में साजिश रची और फिर उसको बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। यह घटना डलमऊ थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने 24 घंटे में घटना का खुलासा करते हुए आरोपी महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

डलमऊ थाना इलाके के तिवारी का पुरवा गांव के रामदेव की शादी नसीराबाद थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव की रहने वाली रेनू से हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी से पहले ही रेनू का कपूरपुर गांव के रहने वाले अजीम नामक युवक से प्रेम संबंध था। विवाह के बाद भी दोनों के बीच बातचीत जारी रही और पति रामदेव उनके रिश्ते में बाधा बनने लगा।

ये भी पढ़ें:

पुलिस के मुताबिक, 13 मई की रात रेनू ने अपने प्रेमी अजीम को गांव बुलाया और उसे खेत में छिपा दिया। देर रात वह पति रामदेव को शौच के बहाने खेत की ओर ले गई। वहां मौजूद अजीम ने अंगौछे से रामदेव का गला कस दिया, जबकि रेनू ने उसका मुंह दबाए रखा, ताकि वह शोर न मचा सके। हत्या के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी अजीम और रेनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  रायबरेली में सियारों का कहर : धान काटते समय किसानों पर हमला, एक सियार को घेरकर मार गिराया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button