Hardoi City

प्यार में इनकार के बाद हैवानियत… किशोरी को पेड़ से बांधा, बेरहमी से पीटा, काट दिए स्तन!

गांव के ही युवक ने शादी का दबाव बनाया, मना करने पर वारदात को अंजाम दिया, दिल्ली में बहन के साथ रह रही 17 वर्षीय किशोरी शादी में शामिल होने गांव आई थी, पुलिस ने बताया प्रेम प्रसंग का मामला, आरोपी हिरासत में, केस दर्ज

हरदोई, 17 मई 2026:

हरदोई के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में एकतरफा प्यार में पागल युवक ने 17 वर्षीय किशोरी के साथ दरिंदगी की हद पार कर दी। आरोप है कि शादी से इनकार करने पर आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गया, पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा और दांतों से काटकर उसके स्तनों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। किशोरी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बताया है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पीड़िता के मुताबिक आरोपी अतुल (24) उसी गांव का रहने वाला है और दूर के रिश्ते में उसका भाई लगता है। वह कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था और शादी के लिए दबाव बना रहा था। किशोरी दिल्ली में अपनी बड़ी बहन के साथ रहकर बैग बनाने का काम करती है और 3 मई को चचेरी बहन की शादी में शामिल होने गांव आई थी।

11 मई की रात तेल पूजन कार्यक्रम के दौरान मां ने उसे घर जाकर हालचाल देखने के लिए भेजा था। रात करीब 11 बजे रास्ते में अतुल उसे सुनसान जगह पर खींच लिया। वहां पेड़ से बांधकर बार-बार पूछता रहा कि वह उससे शादी करेगी या नहीं। जब किशोरी ने रिश्ते का हवाला देते हुए साफ मना कर दिया तो वह बेकाबू हो गया।

ये भी पढ़ें:

किशोरी के मुताबिक आरोपी ने पहले लात-घूंसों से उसे अधमरा कर दिया। इसके बाद दांतों से काटकर उसके नाजुक अंगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। अधिक खून बहने और दर्द के कारण वह बेहोश हो गई। होश आने पर किसी तरह खुद को रस्सी से छुड़ाकर घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई।

मां का आरोप है कि बेटी को लेकर वह रातभर चौकी और थाने के चक्कर लगाती रही, लेकिन तुरंत मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। बाद में पुलिस ने मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया। परिवार का कहना है कि घटना के बाद से किशोरी गहरे सदमे में है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार रास्ता रोककर शादी का दबाव बना चुका था और छींटाकशी करता था।

इस मामले में सीओ हरियावां अजीत चौहान का कहना है कि पीड़िता के भाई की सूचना पर बेनीगंज पुलिस द्वारा युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद केस दर्ज किया गया था। इसके बाद में वादी पक्ष द्वारा यह बताया गया कि पीडिता को कुछ अन्य चोटे भी है। जो पूर्व के मेडिकल में नहीं है। स्थानीय पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही। उन्होंने बताया कि दोनों एक दूसरे को तीन साल से जानते हैं। युवती का भाई व आरोपी हरियाणा में साथ मे भी रहे हैं। काफी समय बाद जब एक दूसरे से मिले तो मारपीट की घटना हुई है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  क्रिकेटर आकाशदीप ने रक्षाबंधन को बनाया यादगार... फॉरच्यूनर खरीदी और पहले बहन को सौंपी चाबी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button