Lucknow City

लखनऊ यूनिवर्सिटी : LLB परीक्षा की तैयारी पूरी… 37 केंद्रों पर 54 कॉलेजों के छात्र देंगे एग्जाम

लखनऊ विश्वविद्यालय ने लखनऊ समेत पांच जिलों में परीक्षा केंद्र तय किए, 17 नोडल सेंटर भी बनाए गए, सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 मई से शुरू होकर जून के मध्य तक चलेंगी

लखनऊ, 17 मई 2026:

लखनऊ विश्वविद्यालय ने एलएलबी तीन वर्षीय और एलएलबी इंटीग्रेटेड (पांच वर्षीय) पाठ्यक्रम की सम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए 37 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इन केंद्रों पर 54 संबद्ध कॉलेजों के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं की निगरानी और संचालन के लिए 17 नोडल सेंटर भी बनाए हैं।

WhatsApp Image 2026-05-17 at 6.05.27 PM

परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी सूची के मुताबिक लखनऊ, हरदोई, लखीमपुर खीरी, रायबरेली और सीतापुर के कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें सबसे अधिक 20 केंद्र लखनऊ में बनाए गए हैं। हरदोई में छह, सीतापुर में पांच, लखीमपुर खीरी में चार और रायबरेली में दो केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:

एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 मई से 13 जून तक चलेंगी। चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 मई से 16 जून तक आयोजित होंगी।

एलएलबी इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम के चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 मई से 15 जून तक होंगी। छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 मई से 16 जून तक, आठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 मई से 16 जून तक और दसवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 मई से 3 जून तक कराई जाएंगी।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  लखनऊ में कलादृश्य की गूंज: कला बनी प्रतिरोध, संवेदना और समय की सशक्त आवाज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button