Lucknow City

जनता दर्शन : भीषण गर्मी में पहुंचे फरियादी, सीएम ने परेशानी समझी, दिया समाधान का भरोसा

राजधानी में अपने आवास पर सीएम ने सुनीं शिकायतें, समस्या पूछकर अफसरों को बताया कैसे होगा निस्तारण

लखनऊ, 18 मई 2026:

राजधानी लखनऊ में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास में जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों से कहा कि घबराइए नहीं हर समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएंगे।

सोमवार की सुबह से सूरज आग उगलने लगा था। इस भीषण गर्मी में भी अलग-अलग साधनों से सौ से अधिक फरियादी सीएम आवास पहुंच गए। यहां उन्हें पानी पिलाने के बाद सभागार में कुर्सियों पर बिठाया गया। बाहरी मौसम की मार झेलकर आये लोग सामान्य हुए तभी सीएम योगी आदित्यनाथ सभागार में पहुंचे। यहां वो एक-एक कर सबसे मुलाकात की। कहां से आये हैं और क्या समस्या है कहकर ही उन्होंने फरियादियों को राहत दी।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 11.06.27 AM

ये भी पढ़ें:

कुर्सियों पर तमाम बुजुर्ग महिलाएं व पुरुष भी थे। वहीं महिलाएं भी बच्चों के साथ आईं थीं सीएम ने साथ रहे अफसरों को शिकायती पत्र थमाते रहे और उससे जुड़े निर्देश देते रहे। सीएम ने कहा कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें। समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी तरीके से निस्तारण कराएं।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  ओडिशा से इस तरह आ रही थी गांजा की खेप, लखनऊ में STF का बड़ा एक्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button