Entertainment

60 की उम्र में शर्टलेस लुक से चौंकाया…आखिर क्यों सता रहा है सलमान को अकेलापन?

उनकी 'एक्स' की पोस्ट पर लगातार आ रहे हैं कमेंट, कोई फिटनेस का राज तो कोई पूछ रहा सब ठीक है?

एंटरटेनमेंट डेस्क,18 मई, 2026:

रविवार शाम फिल्म अभिनेता सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी एक शर्टलेस तस्वीर शेयर की तस्वीर में वह पसीने से तरबतर नजर आए जिसमें उनकी टोंड बॉडी, फिट एब्स और मस्कुलर फिजीक साफ दिख रही थी। फोटो देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो उन्होंने वर्कआउट खत्म करने के तुरंत बाद यह तस्वीर क्लिक कराई हो लेकिन तस्वीर से ज्यादा चर्चा उनके कैप्शन की होने लगी। सलमान ने लिखा कि मेरे हिसाब से खुद के साथ रहने के दो तरीके होते हैं एक अकेला और दूसरा तन्हा, अकेला रहना आपकी अपनी पसंद होती है लेकिन तन्हा तब महसूस होता है जब कोई आपके साथ रहना नहीं चाहता अब इसके आगे आपको खुद समझना है कि आपको क्या करना चाहिए।

सोशल मीडिया पर चर्चाओं का कारण बनी पोस्ट

पोस्ट को देखकर फैंस को लगा कि सलमान खान ने अपनी जिंदगी के किसी गहरे एहसास को शब्दों में ढाल दिया है। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए पूछा कि क्या वो ठीक हैं तो कुछ ने लिखा कि इतनी शोहरत और भीड़ के बीच भी इंसान अंदर से अकेला महसूस कर सकता है। सलमान खान हमेशा से अपनी फिल्मों, स्टारडम और दमदार पर्सनालिटी के लिए जाने जाते रहे हैं। 90 के दशक से लेकर आज तक उन्होंने करोड़ों फैंस के दिलों पर राज किया है लेकिन उनकी इस पोस्ट ने एक अलग ही तस्वीर दिखाई। तस्वीर एक ऐसे इंसान की जो अकेलेपन और तन्हाई के फर्क को महसूस करता है।

ये भी पढ़ें:

दिखा सलमान की जिंदगी का खालीपन

दरअसल 60 की उम्र में भी सलमान की फिटनेस वाली तस्वीर को देखकर फैंस दंग रह गए। सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनकी फिटनेस की तारीफ करते नजर आए तो कुछ ने उनसे फिटनेस मंत्र तक मांग लिया। एक तरफ पोस्ट की तस्वीर में उनकी दमदार फिटनेस थी जो यह बता रही थी कि अभिनेता खुद को शारीरिक रूप से कितना मजबूत बनाए हुए हैं वहीं दूसरी तरफ उनका कैप्शन यह एहसास दिला रहा था कि जिंदगी में भावनात्मक खालीपन भी एक सच्चाई है। फिलहाल सलमान खान की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

ये भी पढ़ें  'मर्दानी 3' का बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' से मुकाबला! इस फिल्म ने कमाए मात्र 12 लाख, जानिए ओपनिंग डे कलेक्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button