Hardoi City

दुकानों में लगी भीषण आग… सिलेंडरों के धमाके से दहला इलाका, लाखों का नुकसान

सब्जी मंडी के पास जलीं आधा दर्जन दुकानें, सिलेंडरों के फटने से मचा हड़कंप, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

नितेश चंद्र शुक्ला

हरदोई, 22 मई 2026:

हरदोई में नवीन सब्जी मंडी के पास गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे दुकानों में भीषण आग लग गई। लपटों ने आसपास की करीब आधा दर्जन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान दुकानों में रखे सिलेंडरों में धमाके होने से पूरा इलाका दहल उठा। बाजार में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानों के अंदर रखे चार अन्य सिलेंडरों को बाहर निकाल लिया गया।

नवीन सब्जी मंडी के पास स्थित मिठाई की दुकान में अचानक धुआं और लपटें उठने लगीं। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने पास की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही दुकानों के अंदर रखे गैस सिलेंडरों में विस्फोट होने लगा। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई। मौके पर भीड़ लग गई।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-22 at 11.25.20 AM

Advertisement

लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर तीन फायर ब्रिगेड की गाड़िया पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए सबसे पहले दुकानों में रखे चार गैस सिलेंडरों को बाहर निकाला, ताकि और ब्लास्ट न हों।

उन्होंने बताया कि आग के दौरान दो सिलेंडरों में ब्लास्ट हुआ था। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से बुझाया जा सका। आधा दर्जन दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस और दमकल विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  आबकारी मंत्री पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, सोशल मीडिया पोस्ट ने पकड़ा तूल, FIR दर्ज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link