Uttarakhand

NITI XTREEM ULTRA RUN : घाटी में जगा रेस का जोश… देशभर से 900 धावक लेंगे हिस्सा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभंकर ‘क्यालु- हिम तेंदुआ’ का किया अनावरण, सीमा से सटे दुर्गम इलाके में 27 राज्यों और दो देशों से आए प्रतिभागी, आयोजन को लेकर उत्साह बढ़ा

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 23 मई 2026:

उत्तराखंड की नीति घाटी में होने वाली नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 का काउंटडाउन शनिवार को शुरू हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में काउंटडाउन रन को फ्लैग ऑफ किया। इस दौरान उन्होंने मशाल प्रज्ज्वलित की और प्रतिभागियों के साथ प्रतीकात्मक दौड़ में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में 31 मई को आयोजित होने वाली अल्ट्रा रन के शुभंकर ‘क्यालु-हिम तेंदुआ’ (Snow Leapord) का भी अनावरण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सीमांत इलाकों में नए मौके और नए भरोसे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में साहस, संकल्प और कुछ बड़ा करने का जुनून साफ दिखाई देता है।

ये भी पढ़ें:

NITI XTREEM ULTRA RUN Exciting Race in Valley (1)

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति घाटी जैसे कठिन इलाके में दौड़ना केवल शारीरिक क्षमता का मामला नहीं, बल्कि धैर्य, आत्मविश्वास और मजबूत इच्छाशक्ति की भी परीक्षा है। उन्होंने प्रतिभागियों को उत्तराखंड के साहस, पर्यटन और संभावनाओं का ब्रांड एंबेसडर बताया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को एडवेंचर स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स टूरिज्म का बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रही है। फिट इंडिया मूवमेंट, खेलो इंडिया और राष्ट्रीय खेलों जैसे अभियानों से युवाओं में फिटनेस और खेल के प्रति रुझान बढ़ा है।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस बार आयोजन के लिए देश के 27 राज्यों और दो देशों से 900 से ज्यादा प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। इससे नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन के बढ़ते आकर्षण का अंदाजा लगाया जा सकता है। कार्यक्रम में सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद नरेंद्र भंडारी समेत बड़ी संख्या में प्रतिभागी मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  देहरादून : बैरिस्टर अरि बहादुर गुरूंग की प्रतिमा का अनावरण, धामी ने गोरखा वीरता को बताया राष्ट्र की गौरवगाथा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link