Gorakhpur

पुलिस टीम पर हमला… बीच-बचाव करने पहुंचे सिपाही का फूटा सिर, दो आरोपी फरार

गोरखपुर के बेलघाट इलाके में दो पक्षों के झगड़े को शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर युवकों ने हमला कर दिया, घायल सिपाही अस्पताल में भर्ती, एक आरोपी को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ

गोरखपुर, 25 मई 2026:

बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में दो पक्षों के विवाद के दौरान पुलिस टीम पर हमला हो गया। मारपीट रोकने पहुंचे सिपाही सतीश कुमार के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

बेलघाट थाने की पुलिस टीम दियारा क्षेत्र में गश्त कर लौट रही थी। इसी दौरान मड़हा गांव के पास कुछ युवक आपस में गाली-गलौज और मारपीट कर रहे थे। हालात बिगड़ते देख पुलिसकर्मियों ने वाहन रोककर दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की।

आरोप है कि इसी दौरान कुछ युवकों ने पुलिस टीम से उलझना शुरू कर दिया और अचानक हमला बोल दिया। हमले में सिपाही सतीश कुमार के सिर पर चोट लगी। चोट लगते ही वह मौके पर ही गिर पड़े। साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह हालात संभाले और घायल सिपाही को अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें:

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनीष कुमार नाम के युवक को हिरासत में ले लिया। उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है। घायल सिपाही की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  गोरखनाथ मंदिर में पर्वों की धूम के बीच योगी ने दिया संदेश...प्रदेश में सज्जन सुरक्षित, दुर्जनों की खैर नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button