Barabanki City

सीएचसी में ड्यूटी पर था पिता…लाश बनकर आया बेटा, चादर डालते वक्त चेहरा देख निकलीं चीखें

बाइक से लखनऊ गए बेटे की वापसी का इंतजार कर रहा था परिवार, रास्ते में हुए सड़क हादसे के बाद नाजुक हालत में सीएचसी लाया गया, यहीं स्वीपर की ड्यूटी कर रहे पिता ने देखा शव

बाराबंकी, 30 मई 2026:

बाराबंकी के हैदरगढ़ में एक सड़क हादसे ने पूरे अस्पताल स्टाफ को गमगीन कर दिया। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर किसी वाहन की टक्कर से 23 वर्षीय युवक अमन वाल्मीकि की मौत हो गई। हादसे के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद उसके पिता को ही शव के पास बुलाया गया।

हैदरगढ़ कस्बे के लोहिया वार्ड निवासी अमन वाल्मीकि शुक्रवार रात लखनऊ से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में गोतौना गांव के पास उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे एंबुलेंस से सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीएचसी में स्वीपर के पद पर तैनात अमन के पिता सुनील कुमार उस समय अस्पताल परिसर में ही मौजूद थे। रात में उन्हें एक अज्ञात युवक के शव पर चादर डालने के लिए बुलाया गया। जैसे ही उसने शव का चेहरा देखा, उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. जयशंकर पांडेय समेत अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें:

कुछ देर तक सुनील कुमार सदमे में रहे और कुछ बोल नहीं सके। बाद में उन्होंने बताया कि जिस युवक के शव पर चादर डालने आए थे, वह उनका बेटा अमन है। यह सुनते ही अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया और स्टाफ के लोग भी भावुक हो उठे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  एसीपी ऑफिस के पास टप्पेबाजी...नोटो का बंडल दिखा कर सोने के जेवर ले उड़े युवक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link