Barabanki City

मुंबई जाकर शादी से रोका तो जिंदगी ही छोड़ दी, प्रेमी की मौत के 5 घंटे बाद प्रेमिका ने भी दी जान

बाराबंकी में प्रेमी की मौत की खबर मिलने के बाद नाबालिग प्रेमिका ने घर में फंदा लगा लिया, दोनों करीब एक साल से रिश्ते में थे और शादी करना चाहते थे, अलग-अलग जाति होने से परिवार तैयार नहीं था, एक दिन पहले दोनों मुंबई जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे

बाराबंकी, 27 जुलाई 2026:

बाराबंकी में प्रेमी-प्रेमिका की मौत का मामला सामने आया है। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के संतनगर गांव में सोमवार को 22 वर्षीय युवक का शव खेत में पेड़ से लटकता मिला। युवक की मौत की खबर मिलने के करीब 5 घंटे बाद उसकी नाबालिग प्रेमिका ने भी घर में फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे।

अक्टूबर में होनी थी युवक की शादी

छोटू चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह मुंबई में POP का काम करता था और करीब 10 दिन पहले ही गांव लौटा था। परिवार ने उसकी शादी दो माह बाद अक्टूबर में होनी तय की थी। इसी दौरान उसका नाबालिग लड़की के साथ रिश्ता होने की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि दोनों करीब एक साल से रिश्ते में थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन अलग-अलग जाति होने की वजह से परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे।

ये भी पढ़ें:

मुंबई जाने की भनक पाकर परिवार रात में 3 बजे घर वापस लेकर आया

रविवार को दोनों घर से निकलकर मुंबई जाने के लिए खानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। युवक छोटू गौतम मुंबई में POP का काम करता था और दोनों वहां जाकर साथ रहने की तैयारी में थे। रेलवे स्टेशन पर टिकट लेते समय दोनों की गतिविधियों पर रेलवे कर्मचारियों को शक हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंची। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे घर से निकलकर मुंबई जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को स्टेशन बुलाया। युवक के बड़े भाई राकेश गौतम और नाबालिग लड़की के पिता स्टेशन पहुंचे। परिवार वालों ने दोनों को काफी समझाया। इसके बाद दोनों को घर लौटने के लिए मना लिया गया। सोमवार तड़के करीब 3 बजे दोनों अपने-अपने घर पहुंच गए।

खेत में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

सोमवार सुबह छोटू गौतम घर पर नहीं मिला। परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत में एक ग्रामीण की नजर पेड़ पर पड़ी। वहां छोटू का शव रस्सी के सहारे लटकता दिखा। सूचना मिलने पर लालपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया।

सदमे में आई लड़की ने घर मे ही जान दी

छोटू की मौत की खबर नाबालिग प्रेमिका तक भी पहुंची। पुलिस के मुताबिक, करीब 5 घंटे बाद सुबह 11:30 बजे लड़की ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। नाबालिग लड़की पांचवीं तक पढ़ी थी। उसके पिता खेती-किसानी करते हैं। परिवार में उसकी एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि एक छोटी बहन और एक भाई है।

ये भी पढ़ें  राज्यपाल की छात्राओं को सलाह, कहा... कंप्यूटर के साथ कराटे भी सीखें, तभी बढ़ेगा आत्मविश्वास

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button