NationalUttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी को धमकी मामले में मुम्बई पुलिस कर रही है फातिमा खान से पूछताछ

लखनऊ/मुम्बई, 3 नवंबर 2024:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान की धमकी दिए जाने के मामले में मुंबई पुलिस ठाणे में रहने वाली फातिमा खान से पूछताछ कर रही है।

मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल सेल को शनिवार शाम अज्ञात नंबर से मिले संदेश के बाद जांच शुरू हो गयी थी। संदेश में धमकी दी गयी थी कि अगर योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार डाला जाएगा।

इस धमकी के बाद मुम्बई में विभिन्न सुरक्षा एजेंसी हरकत में आ गयी थीं और इस संबंध में पुलिस 24-वर्षीया फातिमा खान तक पहुंची।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि फातिमा खान मानसिक रूप से सामान्य नहीं है हालांकि संबंध में आगे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें  UP ब्यूरोक्रेसी में बड़ा उलटफेर: 13 वरिष्ठ IAS अफसरों के तबादले, गोरखपुर, बरेली व प्रयागराज के कमिश्नर बदले

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link