Lucknow City

निगोहां में खेला गया हाई-वोल्टेज मुकाबला, मरुई इलेवन ने जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में मारी एंट्री

निगोहां में खेले गए डॉ. पी.सी. मिश्रा क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में मरुई इलेवन ने भावाखेड़ा इलेवन को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 31 दिसंबर 2025:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील के निगोहां में आयोजित डॉ. पी.सी. मिश्रा क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत एक रोमांचक लीग मुकाबला खेला गया, जिसमें मरुई इलेवन और भावाखेड़ा इलेवन आमने सामने थीं। टॉस जीतकर भावाखेड़ा इलेवन ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए मरुई इलेवन ने निर्धारित 15 ओवर में 165 रन बनाकर मजबूत लक्ष्य खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भावाखेड़ा इलेवन की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। लगातार विकेट गिरने के कारण टीम लय में नहीं आ सकी और 14 ओवर में 141 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। इस तरह मरुई इलेवन ने मुकाबला जीतते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2025-12-31 at 3.42.52 PM

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए मरुई इलेवन के खिलाड़ी वीरेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने केवल 17 गेंदों में 42 रनों की तेज पारी खेली और साथ ही 2 अहम विकेट भी झटके। उनकी इस बेहतरीन ऑलराउंड प्रस्तुति ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। https://thehohalla.com/nigoha-premier-league-season-2-begins-teams-open-with-wins/

टूर्नामेंट में क्रिकेट के साथ साथ कमेंट्री भी आकर्षण का केंद्र रही। मैनपुरी जनपद के भोगांव क्षेत्र से आए कमेंटेटर अनुराग यादव की जोशीली और जीवंत कमेंट्री ने हर गेंद के साथ रोमांच को दोगुना कर दिया। मुख्य अतिथि पूर्व कैंट विधायक सुरेशचंद्र तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और अनुराग यादव की कमेंट्री की सराहना की। स्थानीय दर्शकों के अनुसार, बेहतरीन खेल और शानदार कमेंट्री ने टूर्नामेंट को यादगार बना दिया।

ये भी पढ़ें  UP में बदली आंगनबाड़ी की तस्वीर, 3.44 लाख महिलाओं को मिला सम्मान और सुरक्षा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button