Lucknow City

निगोहां प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का आगाज…माती व करोरा टीम ने खाता खोला

16 टीमें कर रहीं की भागीदारी, सपा नेता अनुराग भदौरिया व अमर पाल सिंह ने किया शुभारंभ, खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 12 दिसंबर 2025:

एसएन टी ग्राउंड में शुक्रवार को निगोहां प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 की शुरुआत हुई। लखनऊ और रायबरेली सहित कुल 16 टीमों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री व खेल सलाहकार अनुराग भदौरिया तथा सपा के प्रदेश सचिव अमर पाल सिंह ने फीता काटकर किया।

पहला मुकाबला: माती की टीम ने 12.3 ओवर में हासिल की जीत

ये भी पढ़ें:

पहले लीग मैच में माती और बछरावां की टीमें आमने-सामने थीं। माती की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। बछरावां की टीम 14.3 ओवर में ऑलआउट होकर 115 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए माती की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 12.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाकर जीत दर्ज की।इस मैच में निखिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

194d8fe6-9343-4383-8294-39741c6f7cd5

दूसरा मैच: करोरा ने 6 ओवर में जीत छीन ली

दूसरे लीग मुकाबले में करोरा और एसएस निगोहां की भिड़ंत हुई। एसएस निगोहां ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 12 ओवर में 3 विकेट खोकर 130 रन का मजबूत लक्ष्य रखा। करोरा टीम ने तेज शुरुआत करते हुए आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और केवल 6 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में उम्दा प्रदर्शन के लिए आकाश को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।

लाइव टेलीकास्ट और कार्यक्रम की झलक

टूर्नामेंट के आयोजक शैलेन्द्र सिंह दीपू ने बताया कि प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण “Uttar Pradesh Tenis Cricket Live” चैनल पर देखा जा सकता है। उद्घाटन कार्यक्रम में एसएनबी इंटर कॉलेज के छात्र भी मौजूद रहे, जिनसे अनुराग भदौरिया ने मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और आयोजन व आयोजक की सराहना की।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में IPL 2026 का धमाका 1 अप्रैल से, दर्शकों के लिए सख्त नियम... जान लीजिए कैसे मिलेगी एंट्री

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link