Lucknow City

International Women’s Day: सीएम ने सुनी सक्सेस स्टोरी…पिंक रोजगार महाकुंभ में रोजगार के हजारों प्रस्ताव आए

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचे सीएम, पिंक रोजगार महाकुंभ में मिले नौकरी के मौके, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खातों में 38.49 करोड़ रुपये ट्रांसफर, वाराणसी मंडल की महिलाओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद

लखनऊ, 8 मार्च 2026:

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान, सशक्तीकरण और रोजगार को लेकर कई पहलें सामने आईं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने संवाद किया और अलग-अलग सरकारी योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं को चेक, नियुक्ति पत्र और आयुष्मान कार्ड दिए गए।

पिंक रोजगार महाकुंभ में 5000 से ज्यादा महिलाओं को प्रस्ताव

कार्यक्रम के दौरान पिंक रोजगार महाकुंभ-2026 का आयोजन किया गया, जिसमें 5000 से ज्यादा महिलाओं को रोजगार के प्रस्ताव मिले। इस पहल का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें नए अवसर देना बताया गया।

ये भी पढ़ें:

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खातों में 38.49 करोड़ रुपये ट्रांसफर

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 38.49 करोड़ रुपये की धनराशि डीबीटी के जरिए खातों में भेजी गई। इसमें 29.59 करोड़ रुपये साड़ी और वर्दी के लिए तथा 8.90 करोड़ रुपये बीमा प्रीमियम के लिए जारी किए गए। कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मंच पर साड़ी और यूनिफॉर्म भी दी गई।

Pink Rozgar Mahakumbh Empowering Women with Jobs (1)

रोजगार संगम पोर्टल के मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग

इस मौके पर रोजगार संगम पोर्टल के मोबाइल ऐप की भी लॉन्चिंग की गई। बताया गया कि इससे युवाओं और खासतौर पर महिलाओं को रोजगार से जुड़ी जानकारी और अवसर आसानी से मिल सकेंगे।

कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिकाओं का सम्मान

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया। शानवी गुप्ता, काव्या कश्यप, नैंसी रावत, साक्षी कुमारी, अभिश्री गुप्ता और शायरा बानो को चेक देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

महिला सुरक्षा व समाज सेवा में बेहतर काम करने वालों का सम्मान

महिला कल्याण विभाग की छाया बड़वल और उमैरा मेराज को सम्मानित किया गया। वहीं महिला सुरक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली निरीक्षक नीलम राणा, मुख्य आरक्षी वेदवती और शिमला सिंह को भी सम्मान मिला। बाल विवाह रोकने और 181 महिला हेल्पलाइन में बेहतर काम करने वाली नैंसी, पायल, स्नेहलता और दीप्ति को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रतिभाशाली छात्राएं सम्मानित

राजकीय गृहों और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से जुड़ी छात्राओं में दुर्गा यादव, मोहिनी पाल, स्नेहा यादव, श्रेया अवस्थी, अन्वी शुक्ला, कृतिका शर्मा और प्रांशी को पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

Pink Rozgar Mahakumbh Empowering Women with Jobs (2)

महिलाओं को नारी शक्ति अवार्ड

कार्यक्रम में शैलवी शारदा, कीर्ति करमचंदानी, आनंदी अग्रवाल और गीतांजलि को नारी शक्ति अवार्ड दिया गया। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों गुड़िया सिंह, प्रियंका सिंह, सुधा अवस्थी, उमा सिंह और लीलावती को मंच पर आयुष्मान कार्ड भी दिए गए।

20 महिलाओं को मिला नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम में 20 महिलाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए। श्रम विभाग के माध्यम से अपूर्वा, अमृता, शिवानी पांडेय, क्रुतुर एन, अमृता वाजपेयी, खुशी कांकर, साक्षी सिंह, अपूर्वा तिवारी, संगीता कुशवाहा और शिवांगी को नियुक्ति पत्र मिला। इसके अलावा नवचयनित मुख्य सेविकाओं कामिनी मौर्य, सुनयना कुमारी, अंजुम फातिमा, रीता वर्मा, स्मृति कपूर, गुंजा गुप्ता, बबिता वर्मा, रूबी मौर्या, श्रद्धा तिवारी और सुमित्रा को भी नियुक्ति पत्र दिए गए।

तीन पुस्तकों का विमोचन

कार्यक्रम में आईसीडीएस के 50 वर्ष पूरे होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अनुभवों पर आधारित पुस्तक ‘आत्ममंथन’ का विमोचन किया गया। इसके साथ ही मुख्य सेविकाओं की क्षमता बढ़ाने के लिए तैयार पुस्तिका ‘सारथी’ और उदिता फाउंडेशन की ‘नवदिशा’ का भी लोकार्पण हुआ।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से वाराणसी मंडल की महिलाओं से संवाद

कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी मंडल की महिलाओं से बातचीत भी की गई। वाराणसी की सीता देवी, गाजीपुर की प्रमिला देवी, चंदौली की सोनी कुमारी और जौनपुर की दुर्गा मौर्या ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि सरकारी योजनाओं और अपनी मेहनत से उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है।

ये भी पढ़ें  सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, दिया समाधान का भरोसा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link