Uttar Pradesh

योगी सरकार के फैसले के खिलाफ ‘आप’ का प्रदर्शन

मयंक चावला
आगरा, 9 नवंबर 2024:

योगी सरकार के सरकारी स्कूलों को बंद किये जाने के फैसले पर आम आदमी पार्टी (आप) ने नाराजगी जताई है।

सरकार के फैसले के विरोध में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। 50 से कम बच्चों की संख्या वाले प्राइमरी विद्यालयों को बंद करने का योगी सरकार का फैसला सही नहीं है। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा। नेताओं का कहना था कि सरकार को स्कूल बंद करने की बजाय बच्चों की संख्या बढ़ाने पर जोर देना चाहिए था। कहा कि सरकार गरीब व्यक्ति के बच्चे को शिक्षा से वंचित रखना चाहती है। अगर वह पढ़ लिखकर समझदार हो जाएगा तो योगी सरकार से सवाल-जवाब जरूर करेगा।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  यूपी उपचुनाव : वोटिंग में गड़बड़ी के आरोप, अखिलेश की अफसरों को चेतावनी…सबकी नौकरी जाएगी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link