Uttarakhand

कैबिनेट मंत्री ने श्रमिकों को बांटी किट, बोलीं- इनके पसीने से ही बदल रही उत्तराखंड की तस्वीर

सोमेश्वर में आयोजित विशाल किट वितरण कार्यक्रम में पहुंचीं रेखा आर्या, कहा- भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड संचालित कर रहा कई योजनाएं, पात्रों को योजनाओं का लाभ देने में लापरवाही न हो

राजकिशोर तिवारी

अल्मोड़ा, 18 अगस्त 2026ः

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के धौलाघाट स्थित रामलीला मैदान में आयोजित विशाल किट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने श्रम विभाग की योजनाओं के तहत 280 पंजीकृत पात्र महिला व पुरुष श्रमिकों और बच्चों को पोषण, स्वच्छता और शैक्षणिक किट दी। मंत्री ने कहा कि सड़क, भवन और अन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण से लेकर प्रदेश के विकास की हर परियोजना में श्रमिकों की मेहनत शामिल है। कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत किया गया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास की नींव मजबूत करने वाले श्रमिकों के कल्याण को सरकार ने प्राथमिकता में रखा है। श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के साथ उनके परिवारों के स्वास्थ्य, पोषण और बच्चों की शिक्षा से जोड़ने के लिए लगातार योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उनके हर सुख-दुख में मजबूती से साथ खड़ी है। श्रमिकों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें:

रेखा आर्या ने कहा कि श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड के माध्यम से श्रमिकों को विवाह सहायता, प्रसूति सहायता, मृत्यु के बाद आर्थिक सहायता, छात्रवृत्ति, कौशल विकास और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सरकार का प्रयास है कि इन योजनाओं का लाभ केवल शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पात्र श्रमिकों और उनके परिवारों तक भी आसानी से पहुंचे।
almora-shramikon-ko-banti-kit-bolin-mantri-rekha-arya (2)

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी तरह की लापरवाही न हो। उन्होंने पंजीकरण प्रक्रिया को और सरल बनाने व योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जिला श्रम अधिकारी आशा पुरोहित, मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, गोपाल खोलिया, विपिन पाठक, हरीश रौतेला, जगदीश आर्य, कैलाश गोस्वामी, नरेंद्र बिष्ट, देवेंद्र मेहरा, प्रीती जोशी समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी और श्रमिक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  रायबरेली पहुंचीं अपर्णा यादव, छात्राओं-महिलाओं की सुनीं समस्याएं, विपक्ष पर साधा निशाना

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button