Ho Halla SpecialNationalPolitics

अमेरिका को पीछे छोड़ देगा भारत

देश दुनिया , 23 सितंबर 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को अवसरों की धरती बताते कहा कि आज का भारत अब टेक्नालॉजी का लांचिंग पैड बन गया है। भारत में अभी हाल ही में पहली माइक्रोन चिप सेमीकंडक्टर यूनिट शुरू हुई है। अब जल्द ही ऐसी 5 यूनिटें शुरू होंगी, जिन्हें पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है। प्रधानमंत्री ने नासाऊ में प्रवासी भारतीयों से कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब आप अमेरिका में भी भारत की बनी चिप देखेंगे। 

भारत सेमीकंडक्टर चिप के निर्माण में दुनिया में बड़ा मुकास हासिल करेगा। यही चिप भारत को नई ऊंचाई पर ले जाएगी। ये मोदी की गारंटी है। इस दौरान उन्होंने दुनिया को यह भी एहसास कराया कि भारत तरक्की के साथ ही साथ पर्यावरण की भी चिंता करता है। उन्होंने कहा कि आज भारत की आबादी विश्व की कुल जनसंख्या का सिर्फ 7 फीसदी है। जी-20 का भारत पहला देश है, जिसने कार्बन उत्सर्जन कम करने के पेरिस के गोल को सबसे पहले हासिल कर लिया है। हम भी कार्बन जलाकर अपनी ग्रोथ कर सकते थे, लेकिन हमने ग्रीन एनर्जी का रास्ता चुना।

 इसलिए हम सोलर, ग्रीन एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन और न्यूक्लियर एनर्जी पर इनवेस्टमेंट कर रहे हैं। भारत जी-20 का पहला ऐसा देश है, जिसने पेरिस के क्लाइमेट गोल को सबसे पहले पूरा कर दिया है। भारत ने अपने सोलर कैपिसिटी को 30 गुना से ज्यादा बढ़ाया है। 

ये भी पढ़ें:

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत अब रुकने वाला नहीं है, थमने वाला नहीं है। भारत चाहता है कि दुनिया की ज्यादातर डिवाइस मेड इन इंडिया हो। इसलिए भारत सेमीकंडक्टर में बड़ा काम कर रहा है। माइक्रोन की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का भारत में सिलान्यास भी हो गया है। अब तक भारत में ऐसी 5 यूनिटें स्वीकृत हो गई हैं। वह दिन दूर नहीं, जब आप मेड इन इंडिया चिप अमेरिका में भी देखेंगे। यह छोटी चिप भारत को नई उड़ान पर ले जाएगी और ये मोदी की गारंटी है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें  गोरखपुर : प्रभात पांडेय के पिता से राहुल गांधी ने की बात, दिया मदद का आश्वासन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link