Ho Halla SpecialNationalPolitics

मिल्कीपुर उपचुनाव : मतदान जारी, भाजपा-सपा में सीधी टक्कर

अयोध्या, 5 फरवरी 2025:

यूपी के अयोध्या जिले की प्रतिष्ठित मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। चुनावी मैदान में भारतीय जनता पार्टी ने चंद्रभान पासवान और समाजवादी पार्टी ने अजीत प्रसाद को उतारा है। इस उपचुनाव में भाजपा और सपा के बीच सीधी लड़ाई है।

मतदान केंद्रों पर दिख रहा वोटरों का उत्साह

414 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शांतिपूर्वक जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं की कतारें देखने को मिल रही हैं। पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने सुरक्षा की कमान संभाल रखी है जिससे मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है।

ये भी पढ़ें:

शाम 5 बजे तक डाले जाएंगे वोट

Advertisement

मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चलेगी। अब तक सभी बूथों पर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी है। मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

ये समीकरण तय करेंगे चुनाव परिणाम

मिल्कीपुर में चुनाव प्रचार के दौरान कई राजनीतिक मुद्दे उठे लेकिन माना जा रहा है कि जातीय और राजनीतिक समीकरण ही चुनावी परिणाम तय करेंगे। अब देखना यह होगा कि सपा सांसद के आंसू सियासी फिजा बदलते हैं या सीएम योगी आदित्यनाथ का राष्ट्रवाद भाजपा को बढ़त दिलाता है। इस उपचुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें  इजराइली मंत्री के अल-अक्सा दौरे पर पाकिस्तान का भड़कना, बताया शांति के लिए खतरा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link