Uttar Pradesh

चोरी कर भागे दो युवकों को ग्रामीणों ने पीछाकर पकड़ा, खंभे से बांधकर पीटा फिर पुलिस को सौंप दिया

आदित्य मिश्र

अमेठी, 9 फरवरी 2025:

यूपी के अमेठी जिले में चोरी कर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। दोनों को खंभे से बांधकर पिटाई की और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना रविवार की दोपहर शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पूरे रिसालदार लौली गांव में हुई। यहां रहने वाले बीडीसी रामदीप गांव में ही दुकान चलाते हैं। रविवार को बाइक सवार दो लोग उसके घर पहुंचे और वहां मौजूद महिला से कहा कि रामदीप ने हमसे पैसा उधार लिया है या तो पैसा दे दो या फिर कुछ सामान दे दो। झांसे में आई महिला ने दोनों युवकों को एक बोरी धान दे दिया।
धान लेकर दोनों युवक फरार हो गए। महिला ने ये बात अपने ससुर को फोन पर बताई तो बड़ी संख्या में ग्रामीण दोनों को पकड़ने के लिए दौड़े। ग्रामीणों को देख बाइक सवार दोनों युवक भागने लगे लेकिन बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को पीछाकर पकड़ लिया और पिटाई के बाद गांव में लगे बिजली के पोल से बांध दिया। जानकारी पुलिस को दी गई तो पीआरवी की गाड़ी मौके पर पहुंची। रामदीप ने दोनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड:देहरादून की बदलती डेमोग्राफी से मतदाता सूची में हुई वृद्धि

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link