ReligiousUttar Pradesh

अमेठी: स्वयंसेवक सेवा व्यवस्था के लिए महाकुंभ गए

आदित्य मिश्र

अमेठी, 11 जनवरी 2025

प्रयागराज में महाकुंभ मेले की भव्यता और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अमेठी जिले के स्वयंसेवक आज प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।

सह विभाग प्रचारक ओमप्रकाश के नेतृत्व में महाकुंभ गए लगभग 500 स्वयंसेवक 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं और स्नानार्थियों की सेवा में प्रशासन का सहयोग करेंगे।

ये भी पढ़ें:

आरएसएस के इन कार्यकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य मेले में आने वाले लाखों भक्तों की सुविधाओं का ध्यान रखना और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना है। नि:स्वार्थ भाव से और बिना वेतन के यह सेवा कार्य आरएसएस के अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है।

Advertisement

सह विभाग प्रचारक ओमप्रकाश ने कहा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपूर्ण सनातन धर्म का रक्षक और हिंदू समाज का नेतृत्व करने वाला संगठन है। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस महाकुंभ में एक दिन अवश्य पधारें। साथ ही, प्लास्टिक सामग्री का उपयोग न करें, क्योंकि इस बार महाकुंभ में प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।”

ये भी पढ़ें  लोगों को धर्म से ज्यादा रोटी की जरूरत है : अखिलेश यादव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link