Uttar Pradesh

अमेठी : बारिश के बीच घर की दीवार ढही, मलबे में दबकर मासूम की मौत, बड़ा भाई गंभीर

आदित्य मिश्र

अमेठी, 6 अगस्त 2025:

यूपी के अमेठी जिले में बारिश के चलते एक दर्दनाक हादसा हो गया। कोतवाली क्षेत्र के ककवा गांव में एक मकान की कच्ची दीवार ढह गई। उसके मलबे में दो मासूम भाई दब गए। हादसे में तीन वर्षीय युग की मौत हो गई, जबकि उसका नौ वर्षीय बड़ा भाई सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार हरिकेश वर्मा के दोनों बेटे युग (3) और सुमित (9) मंगलवार रात घर के एक कमरे में सो रहे थे। देर रात बारिश के कारण घर की पुरानी दीवार भरभराकर गिर पड़ी। अचानक हुए इस हादसे में दोनों बच्चे मलबे में दब गए।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

परिजनों ने तुरंत बच्चों को बाहर निकाला लेकिन तब तक युग की मौत हो चुकी थी। सुमित को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।

ये भी पढ़ें  सोनभद्र में खदान में फिर से एक श्रमिक की मौत, जांच दबाने की आशंका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link