CrimeUttar Pradesh

अमेठी : युवकों ने नाबालिग लड़की को बंधक बना कर सामूहिक दुष्कर्म किया, तीन गिरफ्तार

आदित्य मिश्र

अमेठी, 10 जनवरी 2025:

उत्तर प्रदेश के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों द्वारा एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

घटना 26 दिसंबर की है जब 13 साल की एक किशोरी स्कूल के लिए घर से निकली और संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। किशोरी के लापता होने के बाद उसके पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। 1 जनवरी को लड़की अपने परिवार के साथ थाने पहुंची और उसने जो कहानी सुनाई, वह पुलिसकर्मियों को भी चौंका देने वाली थी। लड़की ने बताया कि उसकी सहेली का ब्वायफ्रेंड साहिल उसे बहलाकर अमेठी ले आया, जहां साहिल ने उसे तीन अन्य युवकों, निलेश, शेखर सिंह और सुरजीत सिंह के पास छोड़ दिया। इसके बाद, इन तीनों ने लड़की को गौरीगंज के सकरावां गांव स्थित एक घर में बंधक बना लिया और तीन दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें:

घटना के बाद, आरोपियों ने लड़की को डरा-धमका कर 28 दिसंबर को पद्मावत एक्सप्रेस पर बैठाकर दिल्ली भेज दिया। दिल्ली में लड़की किसी तरह अपनी बहन के घर पहुंची और पूरी घटना बताई। फिर वह गौरीगंज थाने पहुंची, जहां पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज की और उसे वन स्टॉप सेंटर भेजते हुए मेडिकल और कोर्ट में बयान दर्ज करवाए।

Advertisement

जांच के दौरान आरोपियों की कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्य सही पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म के आरोपों को बढ़ाते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी। गौरीगंज थाना के एसएचओ ने बताया कि साहिल, सुरजीत और शेखर को हिरासत में लिया गया है, जबकि निलेश फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें  अयोध्या : हिमाचल के गवर्नर ने किए रामलला के दर्शन, तिरुपति के चेयरमैन पहुंचे रामनगरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link