Sports

Asian Games 2026: ट्रैप में भारत की बेटियों का सिल्वर पर लगा सटीक निशाना, पुरुष टीम छठे नंबर पर

नीरू ढांडा, आशीमा अहलावत और मनीषा कीर की तिकड़ी ने दिलाया सिल्वर मेडल, भारत ने 328 अंक जुटाए, चीन ने गोल्ड पर किया कब्जा, नीरू ढांडा के पास Individual Event में भी पदक जीतने का मौका

स्पोर्ट्स डेस्क, 29 सितंबर 2026:

Asian Games 2026 में Indian Shooting Team का शानदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को महिला Trap Team ने 328 अंक जुटाकर Silver Medal अपने नाम किया। नीरू ढांडा, आशीमा अहलावत और मनीषा कीर की भारतीय तिकड़ी ने चीन के बाद दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं पुरुष Trap Team 339 अंकों के साथ छठे स्थान पर रही।
asian-games-2026-women-trap-shooting-silver-medal-neeru-dhanda (2)

नीरू ने 118 अंक जुटाकर संभाला मोर्चा

महिला ट्रैप टीम में नीरू ढांडा ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने 125 में से 118 अंक हासिल किए। आशीमा अहलावत ने 106 और मनीषा कीर ने 104 अंक जुटाए। तीनों के कुल 328 अंक रहे, जिससे भारत को Silver Medal मिला। चीन की टीम 346 अंकों के साथ Gold Medal जीतने में सफल रही, जबकि कुवैत ने 325 अंक जुटाकर Bronze Medal हासिल किया।

Individual Event में भी नीरू का शानदार प्रदर्शन

नीरू ढांडा ने Individual Qualification में भी मजबूत प्रदर्शन किया। उन्होंने कतर की रे बासिल के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल कर Final में जगह बनाई है। इस मुकाबले का फाइनल मंगलवार को ही होना है। ऐसे में नीरू के पास Asian Games 2026 में एक और Medal जीतने का मौका है।

ये भी पढ़ें:

पुरुष टीम को नहीं मिला पदक, शपथ भारद्वाज फाइनल में

महिला टीम के बाद पुरुष Trap Team से भी पदक की उम्मीद थी, लेकिन भारतीय टीम मेडल से दूर रह गई। शपथ भारद्वाज, किनान चेनाई और अहवर रिजवी की टीम ने 339 अंक जुटाकर छठा स्थान हासिल किया। कुवैत ने 355 अंकों के साथ Gold Medal जीता। कतर की टीम 349 अंकों के साथ Silver और कजाकिस्तान 348 अंकों के साथ Bronze Medal जीतने में सफल रहा। भारतीय पुरुष टीम के शपथ भारद्वाज ने Individual Event के Final में जगह बना ली है। अब उनकी नजर व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक जीतने पर होगी।

ये भी पढ़ें  IPL 2026: हैदराबाद ने रोकी राजस्थान की रफ्तार, प्रफुल्ल व साकिब की घातक गेंदबाजी से मिली जीत

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link