CrimeDelhi

दिल्ली में मकान मालिक से कहासुनी के बाद ऑटो चालक ने यमुना नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस

नई दिल्ली, 6 मई 2025

दिल्ली में एक मकान मालिक से कहासुनी के बाद ऑटो चालक ने यमुना नदी में कूंदकर अपनी जान देने का एक अचंभित करने वाला मामला सामने आया है। इस घटना में अधिक जानकारी के लिए पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक 49 वर्षीय ऑटो चालक ने अपनी मकान मालकिन से किसी विवाद के बाद यहां के एक फ्लाईओवर से यमुना नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार सुबह 5.35 बजे गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास हुई।

मामले में पुलिस के अनुसार, सोहन सिंह नागी नामक ऑटो चालक अपनी मकान मालकिन तारा देवी (55) को ऑटो में लेकर जा रहा था उसी दौरान दोनों के बीच तीखी बहस होने लगी जिसके बाद ऑटो चालक नागी ने फ्लाईओवर के पास अपना ऑटो रोका और यमुना नदी में कूद गया। फिलहाल एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, कि हम ऑटो में उसके साथ बैठी मकान मालिकिन तारा देवी से पूछताछ कर रहे हैं।

पुलिस ने घटना के बाद तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया गया। स्थानीय पुलिस स्टेशन के कर्मचारी, गोताखोर और बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचे।” उन्होंने अभी तक उसका शव बरामद नहीं किया है। पुलिस ने बताया कि राहुल कुमार (36) नामक एक राहगीर ने यह घटना देखी और पुलिस को सूचना दी।

बहस का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्यवाही जारी है।

 

ये भी पढ़ें  आगरा : किरावली में दो युवकों की हत्या, नहर पटरी पर मिले खून से सने शव, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button