Uttar Pradesh

अमेठी: बारात में मची चीख-पुकार, नाचते बारातियों को बचाने में दो बोलेरो की टक्कर, दो मरे, 10 घायल

आदित्य मिश्र

अमेठी,6 मई 2025:

यूपी के अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पाकड़गांव में देर रात दो बोलेरो गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ, जब कमरौली से आई एक बारात में लोग सड़क पर नाच-गा रहे थे। इसी दौरान रायबरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो बारातियों को बचाने के प्रयास में सामने से आ रही बोलेरो से टकरा गई।

मृतकों की पहचान भवानी प्रसाद गुप्ता और राम सजीवन के रूप में हुई है। घायलों में राजू, अरमान, सपना, गंगाराम, तेजभान समेत अन्य लोग शामिल हैं। सभी घायलों को 200 बेड के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी राकेश सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  महाकुंभ में आयोजित विहिप के शिविर में शामिल होंगे150 संप्रदायों के धर्मगुरु व संत : परांडे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link