Uttar Pradesh

अयोध्या : फटा कुर्ता पहन रामलला की शरण में पहुंचे भाजपा विधायक नंदकिशोर गर्जुर

अयोध्या, 1 अप्रैल 2025:

गाजियाबाद के लोनी में कलश यात्रा के दौरान हुई घटना को लेकर भाजपा विधायक नंदकिशोर गर्जुर के तेवर लगातार सख्त हैं। सोमवार को वे अपने फटे कुर्ते के साथ अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रशासन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और कहा, “अगर उत्तर प्रदेश में रामकथा नहीं होगी तो कहां होगी? क्या उत्तर प्रदेश पाकिस्तान हो गया है?”

प्रशासन के इशारे पर लाठीचार्ज का लगाया आरोप

विधायक गर्जुर ने आरोप लगाया कि रामकथा के दौरान प्रशासन के इशारे पर लाठीचार्ज किया गया, कलश तोड़े गए और महिलाओं का अपमान हुआ। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने रामचरितमानस को बचाने के लिए संघर्ष किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो जनता ने देखे।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मिलकर पूरी जानकारी दी गई है। यदि पार्टी को लगता है कि रामचरितमानस का पाठ करना अनुशासनहीनता है, तो वह संगठन के निर्देशों का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे लिए संगठन सर्वोपरि है, लेकिन मैं न्याय की मांग करता हूं।

अधिकारियों ने मुसलमानों को भड़काकर करवाया पथराव

उन्होंने यह भी दावा किया कि 2010 से हर साल रामकथा का आयोजन होता रहा है और पहले प्रशासन स्वागत करता था, लेकिन इस बार लाठियां बरसाई गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने मुसलमानों को भड़काकर पथराव करवाया। उन्होंने अपने फटे कुर्ते को प्रतीकात्मक बताते हुए कहा, “यह सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि सनातन धर्म का अपमान है। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, मैं इसी फटे कुर्ते में रहूंगा।”

ये भी पढ़ें  तार में टच कर गया टीन शेड का पाइप...करंट ने ली सेना के जवान समेत तीन की जान, पांच झुलसे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button