ReligiousUttar Pradesh

अयोध्या : राम मंदिर के प्रथम तल पर मई में होगी राम दरबार की स्थापना, बैठक में हुए ये निर्णय

अयोध्या, 25 मार्च 2025:

रामनगरी अयोध्या में आयोजित राम मंदिर भवन निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक में मंदिर के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि मई के दूसरे सप्ताह में शुभ मुहूर्त में मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना की जाएगी।

राम दरबार दर्शन के लिए होगी पास की व्यवस्था

राम दरबार के दर्शन के लिए पास की व्यवस्था की जाएगी। प्रति घंटे 50 लोगों को पास जारी किया जाएगा। प्रतिदिन लगभग 800 श्रद्धालु राम दरबार का दर्शन कर सकेंगे। राम मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय की 20 गैलरी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। संग्रहालय की गैलरी में भगवान राम से जुड़े प्रसंगों का प्रसारण होगा, जिसकी स्क्रिप्ट पर समीक्षा की जा चुकी है। राम मंदिर परिसर के सभी निर्माण कार्य दिसंबर माह तक पूरे होने की उम्मीद है। हालांकि, ऑडिटोरियम का निर्माण वर्ष 2025 के बाद पूरा होगा।

ये भी पढ़ें:

रामनवमी पर होगा रामलला का सूर्य तिलक

Advertisement

रामनवमी पर भगवान सूर्य स्थायी रूप से रामलला का सूर्य तिलक करेंगे। अगले 20 वर्षों तक रामनवमी पर भगवान रामलला का सूर्य तिलक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसका देश-विदेश में लाइव प्रसारण किया जाएगा।

राम मंदिर के चारों द्वारों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। नृपेंद्र मिश्र ने संकेत दिए कि रामनवमी के अवसर पर द्वारों के नाम की घोषणा की जा सकती है। इन द्वारों का नाम राम मंदिर आंदोलन में योगदान देने वाले महापुरुषों के नाम पर रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें  महिला दरोगा ने वृद्धा को लगाई फटकार...वीडियो वायरल, जांच के बाद एसपी ने दी ये सजा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link