ReligiousUttar Pradesh
अयोध्या : एक घंटा बढ़ाया जाएगा रामलला के दर्शन का समय

अयोध्या, 26 दिसंबर 2024:
यूपी के अयोध्या में रामभक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। क्रिसमस की छुट्टी के दिन बुधवार को शाम तक एक लाख से अधिक भक्तों ने रामलला के दर्शन किए। राम मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की भीड़ की फोटो भी जारी की है। नव वर्ष पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसके मद्देनजर राम मंदिर ट्रस्ट ने रामलला के दर्शन का समय बढ़ाने का निर्णय लिया है।
नए साल पर लागू होगी नई व्यवस्था
बताते हैं कि आगामी एक जनवरी से रामलला के दर्शन का समय एक घंटे बढ़ाया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र के मुताबिक महाकुंभ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रामलला के दर्शन का समय एक जनवरी से एक घंटे के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।







