Entertainment

‘बेबी डू डाई डू’ में हुमा कुरैशी का खौफनाक अवतार, सस्पेंस से भरे टीजर में दिखी हिटवुमेन की झलक

लगातार हो रही रहस्मयी हत्याओं के इर्दगिर्द घूमती है फ़िल्म, कॉमिक स्टाइल में है टीजर, मूक-बधिर महिला के किरदार में नजर आएंगी हुमा कुरैशी, 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, 6 जून 2026:

अभिनेत्री हुमा कुरैशी की आगामी फिल्म Baby Do Die Do का टीजर जारी कर दिया गया है। सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म में हुमा एक ऐसी हिटवुमन की भूमिका निभा रही हैं, जो बोल और सुन नहीं सकती, लेकिन लगातार हो रही रहस्यमयी हत्याओं के पीछे उसी का हाथ है।

टीजर की शुरुआत मुंबई में हो रही सिलसिलेवार हत्याओं की खबरों से होती है। पुलिस और मीडिया कातिल की तलाश में जुटे हैं, लेकिन किसी को कोई सुराग नहीं मिलता। इसी बीच एक वॉइसओवर कहानी में नया मोड़ लाता है और खुलासा करता है कि हत्याओं के पीछे एक महिला है, जो मूक-बधिर होने के बावजूद बेहद खतरनाक और शातिर है।

फिल्म का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि मुख्य किरदार अपनी मृत बहन की आवाज सुन पाता है। टीजर में बहन की आवाज दर्शकों को चेतावनी देती है कि कातिल से बचकर रहें, जिससे कहानी और भी रहस्यमयी बन जाती है। कॉमिक बुक शैली में तैयार किया गया टीजर दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है।

ये भी पढ़ें:

टीजर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से आने लगी हैं। कई लोगों ने इसे रोमांचक और अलग अवधारणा वाली फिल्म बताया है। कुछ दर्शकों का कहना है कि टीजर देखने के बाद फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है, जबकि कई ने हुमा कुरैशी के नए अवतार की जमकर तारीफ की है।

फिल्म का निर्देशन नचिकेत सामंत ने किया है। यह फिल्म हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम के प्रोडक्शन बैनर instagram.com की पहली प्रस्तुति है। ‘बेबी डू डाई डू’ 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  जन्मदिन विशेष: आज 75 साल के हुए रजनीकांत, जानिए बस कंडक्टर से सुपरस्टार बनने तक की अद्भुत कहानी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button