Lucknow City

लखनऊ एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब, 10.39 करोड़ का हाईग्रेड गांजा जब्त

तीन दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक-मस्कट रूट से आए यात्री के बैग से 10.397 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद, अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से कनेक्शन की जांच तेज

लखनऊ, 6 जून 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ को अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के ट्रांजिट प्वाइंट के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिशों पर कस्टम विभाग ने एक बार फिर बड़ा प्रहार किया है। चौधरी चरण सिंह (अमौसी) इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने बैंकॉक से मस्कट होते हुए पहुंचे एक भारतीय यात्री के कब्जे से 10.397 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (हाईग्रेड गांजा) बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 10.39 करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी यात्री ओमान एयर की फ्लाइट से बैंकॉक से मस्कट होते हुए लखनऊ पहुंचा था। एयर इंटेलिजेंस यूनिट को मिली विशेष सूचना के आधार पर नजर रखी जा रही थी। एयरपोर्ट के ग्रीन चैनल पर पहुंचते ही कस्टम अधिकारियों ने संदिग्ध यात्री को रोककर पूछताछ की और उसके सामान की एक्स-रे स्कैनिंग कराई।

जांच के दौरान अधिकारियों को ट्रॉली बैग में कुछ संदिग्ध वस्तुएं दिखाई दीं। इसके बाद बैग की गहन तलाशी ली गई तो प्लास्टिक की कई परतों में सावधानी से पैक किए गए 13 पॉलीथीन पैकेट बरामद हुए। इनमें हरे रंग का मादक पदार्थ रखा गया था। शुरुआती जांच में यह हाइड्रोपोनिक वीड पाया गया जो सामान्य गांजे की तुलना में अधिक प्रभावशाली और महंगा माना जाता है।

ये भी पढ़ें:

कस्टम अधिकारियों ने बरामद मादक पदार्थ को जब्त करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इतनी बड़ी खेप को लखनऊ लाने के पीछे क्या उद्देश्य था और इसकी सप्लाई किस नेटवर्क के माध्यम से की जानी थी।

Advertisement

गौरतलब है कि अमौसी एयरपोर्ट पर यह तीन दिनों के भीतर दूसरी बड़ी ड्रग्स बरामदगी है। इससे पहले भी एक यात्री के पास से करीब 13 किलोग्राम गांजा पकड़ा गया था। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है, वहीं कस्टम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के नेटवर्क पर शिकंजा कसने के लिए निगरानी और सख्त की जाएगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  इको-टूरिज्म बनेगा UP की नई पहचान : सरकार की समग्र योजना, जंगलों से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link